Sunday, 25 October 2026

एक्टिंग ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल थीं Genelia DSouza, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने कॉलेज की झलक, देखें तस्वीरें..

एक्टिंग ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल थीं Genelia DSouza, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने कॉलेज की झलक, देखें तस्वीरें..

Genelia DSouza Shares Her College Video: जिनिलिया डिसूजा (Genelia DSouza) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फैंस के साथ वो अपने मजेदार रील्स शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने कॉलेज का वीडियो साझा किया है।

जिनिलिया डिसूजा को हाल ही में अपने कॉलेज जाने का मौका मिला। कॉलेज पहुंचते ही एक्ट्रेस की हजारों यादें ताजा हो गई, जिसे उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर किया है।

मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज (St Andrews College) से पढ़ी जिनिलिया डिसूजा को उनकी भांजी नितारा की वजह से एक बार फिर अपने कॉलेज जाने का मौका मिला। एक्ट्रेस भांजी का कॉन्सर्ट अटेंड करने पहुंची थीं, जिसका इवेंट उनके कॉलेज में रखा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)


जिनिलिया डिसूजा ने सेंट एंड्रयूज कॉलेज से अपनी यादों का झरोखा शेयर करते हुए कॉलेज का एक चक्कर लगाया। एक्ट्रेस ने कॉलेज की एंट्री से लेकर प्ले ग्राउंड और ऑडिटोरियम तक, कई अलग-अलग जगह दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें जिनिलिया ट्रॉफी लिए कई सारे सर्टिफिकेट्स के साथ नजर आ रही हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल थीं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।