InCollage 20230309 151016570

होली की हर जगह धूम है, बॉलीवुड एक्टर्स भी इसमें रंगे हुए हैं। बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी फैंस को बधाई दी। कियारा ने अपनी हल्दी फंक्शन की तस्वीरों को शेयर कर फैंस को विश किया। दोनों इस फोटो में प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

Screenshot 20230309 145549 Instagram

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फोटो शेयर किया, जहां दोनों को होली के रंगों में रंगे हुए देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर कर सिद्धार्थ ने लिखा, ‘मिसेज के साथ पहली होली’। एक्टर के इस पोस्ट पर लोगों ने ढेरों कमेंट्स किए हैं।

images 2023 03 09T145649.143

करिश्मा कपूर ने भी होली खेलते हुए फोटो शेयर की। सफेद सूट में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं। फोटो शेयर कर करिश्मा ने लिखा- कैसे ये शुरू हुआ और कैसा ये जा रहा है।बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने होली पर एक सिंपल सी फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। सलमान ने अपनी इस लेटेस्ट फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- मेरी तरफ से सभी को होली के ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

Screenshot 20230309 145508 Instagram

पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर अपने बच्चों के साथ कैंडिड अंदाज में नजर आईं। उन्होंने फैंस को होली विश करते हुए लिखा- मैं इंतजार नहीं सकती होली खेलकर थकने के बाद नींद लेने का। मिस यू सैफू।

FB IMG 1678287875239

कृति सेनन ने अपने परिवार के साथ रंगों वाली फोटो शेयर की। एक्ट्रेस के साथ उनकी मां, पापा, बहन और पालतू जानवर भी स्माइल करते दिखे। कृति ने लिखा- हैप्पी होली हमारी ओर से आपको।शिल्पा शेट्टी हर त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। होली पर भी शिल्पा मस्ती में झूमती दिखाई दीं। अपने बच्चों के साथ खेलती शिल्पा ने वीडियो शेयर कर सेलिब्रेशन की झलक दिखाई और फैंस को विश किया।

Screenshot 20230309 145446 Instagram

भूमि पेडनेकर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वो रंगों को उड़ाती दिख रही हैं। सूट-दुपट्टा-झुमका में भूमि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को विश कर भूमि ने लिखा हैप्पी होली।कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट इन दिनों कश्मीर में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। जहां से उन्होंने एक फोटो शेयर कर फैंस को होली की बधाई दी। आलिया पिंक कलर के कपड़ों में काफी चमकती दिखीं और साथ में एक छाता भी लिया हुआ है।