Tuesday, 13 October 2026

मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में फ़िल्मी सितारों का लगा जमावड़ा, गौरी खान के साथ दिखे सलमान, देखें तस्वीरें..

मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में फ़िल्मी सितारों का लगा जमावड़ा, गौरी खान के साथ दिखे सलमान, देखें तस्वीरें..

कल्चरल सेंटर के आगाज के मौके पर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के अलावा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, लॉन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और एथलीट दीपा मलिक भी मौजूद थी। उनके अलावा सुपरस्टार रजनीकांत, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंक चोपड़ा जैसे फिल्मी सितारे भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान नीता अंबानी ने कहा,“कल्चरल सेंटर को मिल रहे सपोर्ट से मैं अभिभूत हूं। यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कल्चरल सेंटर्स में से एक है। यहां सभी कलाओं और कलाकारों का स्वागत है। यहां छोटे शहरों और दूर-दराज के युवाओं को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है की दुनिया के बेहतरीन शो यहां आएंगे।” मुकेश अंबानी ने कहा, “मुंबई के साथ देश के लिए भी यह कला का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। यहां बड़े शो हो सकेंगे। मुझे उम्मीद है कि भारतीय अपनी पूरी कलात्मकता के साथ ओरिजनल शो को प्रोड्यूस कर सकेंगे।

कल्चरल सेंटर के आगाज के मौके पर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के अलावा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, लॉन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और एथलीट दीपा मलिक भी मौजूद थीं।

उनके अलावा सुपरस्टार रजनीकांत, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंक चोपड़ा, वरूण धवन, सोनम कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख़्तर, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, शाहिद कपूर, विद्या बालन, आलिया भट्ट जैसी फिल्मी हस्तियां भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौश्रान एमा चेम्बर्लेन, जीजी हदीद जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मॉडल्स ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, स्मृति ईरानी जैसे राजनेता भी उपस्थित रहे। उनके अलावे सद्गुरु जग्गी वासुदेव, स्वामी नारायण संप्रदाय के राधानाथ स्वामी, रमेश भाई ओझा, स्वामी गौर गोपल दास जैसे अध्यात्मिक गुरु भी मौजूद थे।

About the author

is a writer at BollyCounter, covering Bollywood, entertainment and trending news.