Wednesday, 21 October 2026

रणबीर और आलिया की बेटी की एक झलक के लिए फैंस का इंतज़ार हुआ ख़त्म, आलिया भट्ट ने शेयर की राहा की फोटो

रणबीर और आलिया की बेटी की एक झलक के लिए फैंस का इंतज़ार हुआ ख़त्म, आलिया भट्ट ने शेयर की राहा की फोटो

बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल 14 अप्रैल, 2023 को शादी की थी, और उसके दो महीने बाद जून में ही इस कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी। रणबीर और आलिया के घर 6 नवंबर, 2022 को उनकी बेटी राहा कपूर का जन्म हुआ जिसका चेहरा अब तक इस कपल ने दिखाया नहीं है।

आपको बता दे की रणबीर और आलिया की पैपराजी से यह रिक्वेस्ट रही है कि वो अपनी बेटी का फेस रिवील तब तक नहीं करेंगे जब तक वो दो साल की नहीं हो जाती हैं। अब, कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने अपनी बेटी की एक नई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसने फैंस को बहुत खुश कर दिया है। इस फोटो में राहा कपूर अपने पापा, रणबीर कपूर के साथ खेलती नजर आ रही हैं।

बता दे की आलिया भट्ट ने कुछ घंटों पहले ही इंस्टाग्राम पर एक नई फोटो शेयर की है जिसपर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। इस फोटो में आलिया तो नहीं हैं लेकिन उनकी बेटी राहा कपूर और उनके पति रणबीर कपूर जरूर नजर आ रहे हैं।इस फोटो को शेयर करके आलिया ने लिखा है- ‘6 नवंबर के बाद से मैं सबसे अच्छी फोटोग्राफर बन गई हूं!’ बता दें कि 6 नवंबर उनकी बेटी का बर्थडेट है।

इस फोटो को आप देख सकते हैं कि इसमें राहा कपूर का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन आलिया और रणबीर की बेटी राहा की प्रैम दिख रही है जिसमें राहा बैठी हुई हैं।

रणबीर कपूर उनके बगल में बैठे हैं और ऐसा लग रहा है कि जैसे वो राहा से बात कर रहे हों, उसपर प्यार लुटा रहे हों. एक्टर का हाथ अपनी बेटी के ऊपर है, फोटो देखकर फैंस ऐसा मान रहे हैं कि रणबीर अपनी लाडली के साथ खेल रहे हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।