Wednesday, 11 November 2026

सालों बाद छलका सलमान की एक्स भाग्यश्री का दर्द, कहा – शादी होने के बाद मेरी ज़िंदगी हो गई थी बदत्तर

सालों बाद छलका सलमान की एक्स भाग्यश्री का दर्द, कहा – शादी होने के बाद मेरी ज़िंदगी हो गई थी बदत्तर

बॉलीवुड इडंस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस भाग्यश्री की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्ट्रेस से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आई हैं। बता दें कि भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में भाग्य श्री का एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि भाग्यश्री आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। भाग्यश्री कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण एक खुलासा है। हाल ही में भाग्य श्री का एक खुलासा सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस का ये खुलासा फैंस को काफी ज्यादा दुखी कर रहा है। भाग्यश्री अपने इस खुलासे में एक बड़ी समस्या के बारे में बता रही हैं। साथ ही वो अपना उदाहरण देकर पूरी देश की महिलाओं के दर्द को सामने ला रही हैं।

अगर बात करें वायरल खुलासे की तो खुलासा मशहूर टीवी शो स्मार्ट जोड़ी का है। जिसमें भाग्यश्री बताती हैं कि जब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड हिमालय दसानी से शादी करके पहली बार उनके घर पर पहुंची थी, तब वो उनका किचन देखकर दंग रह गई थी। उन्होंने बताया कि इनका किचन कभी बंद नहीं रहता था। पहले नाश्ता, नाश्ता खत्म होते ही चाय, चाय खत्म होते ही खाना, ये प्रोसेस पूरे दिन चलता रहता था।

भाग्यश्री ने बोला कि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ये लोग कितना खाना खाते हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वो रोटी सही से नहीं बना पाती थी। बाकी सारा खाना सही बना लेती थी केवल रोटी नहीं। जिसके चलते उनके पति हिमालय उनसे नाराज़ रहते थे कि वो उनकी मम्मी से अच्छा खाना नहीं बना पाती हैं।

जिसके बाद भाग्यश्री ने बताया कि ये केवल उनका हाल ही नहीं पूरे देश की महिलाओं का हाल है। हमारे देश में लोगों का ये माइंडसेट है कि लड़कियों को सारा खाना अच्छा बनाना आना चाहिए। जिससे वो हमेशा अच्छा-अच्छा बना कर खिला सके। वहीं अगर महिलाएं ऐसा नहीं कर पाती और वो सही खाना नहीं बनाती हैं तो कपल के बीच मन-मुटाव होने लगते हैं। भाग्यश्री ने बोला कि अब महिलाएं सारी उम्मीदों पर खरा उतर रही हैं वो ऑफिस भी जाती हैं, बच्चों को भी संभालती हैं और खाना भी बनाकर खिलाती हैं। बता दें कि भाग्यश्री की ये बात लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद आ रही है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।