गौरी खान से शादी के बाद भी शाहरुख खान ने बनाए इन 2 अभिनेत्रियों के साथ संबंध

शाहरुख खान आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी किंग खान को लोग उनके स्मार्टनेस और एक्टिंग की वजह से जानते है। शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान, रोमांस किंग, बादशाह यूं ही नही कहा जाता है।उन्होंने ऐसी कई फिल्में दी है जिसे आप कितनी बार भी देख ले, लेकिन बोर नहीं होंगे, उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी बड़ी हसीनाओं के साथ रोमांस किया है|

जिसमे जूही चावला, काजोल, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और करीना कपूर खान जैसे कई बड़े और लोकप्रिय नाम शामिल है।‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘दिल तो पागल है’, ‘मोहब्बतें’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘जब तक है जान’ जैसी रोमांटिक फिल्में आज भी एक मिशाल के तौर भी इस्तेमाल होती है।

शाहरुख खान ने 1991 में बॉलीवुड में लोकप्रिय होने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड गौरी खान से शादी कर ली थी।जिसके बाद से आज तक उनके रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है और आज भी दोनो खुशाल जिंदगी जी रहे है।लेकिन एक समय था जब शाहरुख खान का नाम कई और अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जाने लगा था। और आज हम उन्ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनके साथ शाहरुख खान का अफेयर रह चुका है।

जूही चावला: शाहरुख खान और जूही चावला ने लगभग 10 से भी ज्यादा फिल्मों में एक साथ काम किया है, और इस जोड़ी को आज भी बहुत पसंद किया जाता हैं। फिल्म ‘डर’, ‘यस बॉस’ और ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में दोनो साथ नजर आए थे।90 के दशक में शाहरुख़ और जूही के बीच गजब की केमिस्ट्री थी और ये हर किसी को पसंद भी आती थी।दर्शक भी दोनो को एक साथ ही देखना पसंद करते थे। लेकिन उस वक्त दोनो के अफेयर के चर्चे भी जोरो शोरो से होने लगें।हालाँकि एक इंटरव्यू में जूही चावला ने साफ कर दिया था की दोनो सिर्फ एक बहुत ही आगे दोस्त है, और इससे बढ़ कर दोनो के बीच में कुछ नही है।

प्रियंका चोपड़ा: शाहरुख़ खान और प्रियंका चोपड़ा एक साथ फिल्म डॉन ने नजर आते थे, और इनकी लव स्टोरी भी वही से शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों को कई बार एक साथ घूमते हुए देखा गया था।यहां तक की कई बार दोनो रात को भी एक साथ नजर आए थे। प्रियंका को कई बार मन्नत में आते जाते हुए भी स्पॉट किया गया था।हालाँकि दोनों ने कभी भी इस रिलेशनशिप के बारे में खुल कर बात नही की लेकिन शाहरुख प्रियंका के सिर्फ एक अच्छे दोस्त होने का दावा करते थे।