Wednesday, 11 November 2026

Video : अपने जीवन का सबसे बड़ा दर्द बताते हुए बिलख कर रोने लगी एकता कपूर, कहा – मेरे साथ….

Video : अपने जीवन का सबसे बड़ा दर्द बताते हुए बिलख कर रोने लगी एकता कपूर, कहा – मेरे साथ….

एकता कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो टीवी की क्वीन कही जाती हैं। एकता कपूर ने दर्शकों को अपने सीरियल के जरिए काफी सालों से एंटरटेन किया है। आज भी वो फिल्मों के जरिए दर्शकों की पसंदीदा बनी हुईं हैं। इन दिनों फिल्म गुड बाय को लेकर चर्चा बनी हुई है। एकता कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया।

अब इस ट्रेलर लॉन्ट इवेंट के दौरान सभी कास्ट एक साथ नजर आई। इस दौरान एकता कपूर भी स्टेज पर मौजूद रहीं। इस दौरान एकता कपूर ने काफी सारे बातें भी कीं। हालांकि अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा डर बताते हुए एकता रोने लगीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इवेंट में निकले एकता कपूर के आंसू: फिल्म की कहानी की बात करें तो ये पारिवारिक रिश्ते पर आधारित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ नीना गुप्ता ने भी अहम रोल निभाया है। नीना रश्मिका की मां बनी हैं। ट्रेलर में नजर आता है कि नीना अचानक गुजर जाती हैं। मां के चले जाने से ट्विस्ट एंड टर्न्स शुरु होते हैं। मां के ना रहने पर पिता और बेटी का रिश्ता किस मोड़ से गुजरता है ये फिल्म में दिखाया गया है। ट्रेलर में कई बार अमिताभ और रश्मिका एक दूसरे से बहस करते भी नजर आते हैं।

फिल्म के इसी सीन को लेकर इवेंट के दौरान बातचीत में एकता ने बताया कि ये उनका सबसे बड़ा डर है। इसे बताते हुए एकता काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा कि माता पिता के जाने का डर सबसे बड़ा होता है। इससे बड़ा कोई दुख नहीं होता है। पता नहीं लोग इससे कैसे डील करते हैं। एकता ये बातें बताते हुए भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

पैरेंट्स को खोना है सबसे बड़ा डर: एकता से ये भी पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने पैरेंट्स से झगड़ा किया है। इस पर उन्होंने कहा- हम सभी ने कभी ना कभी अपने माता पिता से बहस की है, उनसे झगड़ा किया है। हम सबने अपने मम्मी पापा को बहुत सी बातें बोली हैं। गुस्सा भी किया है। लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब आपको डर लगता है। प्रोड्यूसर ने आगे कहा- लोग कहते हैं सबसे टफ जर्नी वो होती है जब आपको पैदा करने वाले आपके साथ नहीं होते हैं। वो डर…वो फियर, मुझे नहीं पता लोग कैसे सहते हैं। कैसे रह पाते हैं।

एकता ने आगे कहा- हम परिवार के बिना कुछ नहीं हैं। उन्होंने बताया कि ये फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। फिल्म परिवार के बारे में है। वो भी अपने परिवार से जुड़ी हुईं हैं। इस कहानी में परिवार से जुड़ी कई बातों को हाइलाइट किया गया है। सब अलग अलग रह रहे हैं, लेकिन जब बुरा वक्त आता है तो सब साथ आ जाते हैं। बता दें कि इस फिल्म से रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं हैँ। फिल्म के ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रह

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।