Tuesday, 13 October 2026

इस दिन भूल कर भी ना खरीदे सोना, जाने किस दिन सोना खरीदना होता हैँ शुभ

images 2022 08 23T232718.941

सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। यह प्रतिष्ठा का प्रतीक तो है ही, इसके साथ समृद्धि का भी संबंध है। माना जाता है कि सोने की खरीदारी से घर में लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि शादी और त्योहारों के सीजन में सोने की बिक्री बढ़ जाती है। यही वजह है कि मकर संक्रांति, अक्षय तृतीया, धनतेरस का समय सोना खरीदने के लिए सबसे अच्छा समय माना गया है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि साल 2022 में सोना खरीदने के लिए शुभ दिन कौन से रहेंगे

18 जनवरी 2022,14 और 15 फरवरी 202214 मार्च 202210 अप्रैल 20227 और 8 मई 20224 जून 2022,1, 8 और 29 जुलाई 2022,24 और 25 अगस्त 2022,21 सितंबर 2022,18 अक्टूबर 2022,14 और 15 नवंबर 2022,12 दिसंबर 2022

मकर संक्रांति शुभ दिन माना जाता है। दूसरे राज्यों में यह पोंगल और बिहू के नाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है। यह फसलों से जुड़ा पर्व है। यह दिन सोना खरीदने के लिए बढ़िया है।हिंदू कैलेंडर के अनुसार नया साल उगादी के पर्व के साथ शुरू होता है। इस दिन को गुड़ी पड़वा, ओणम और वैसाखी के नाम से भी जाना जाता है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में उगादी के रूप में यह पर्व मनाया जाता है। केरल में लोग ओणम मनाते हैं। वही महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का उत्सव मनाया जाता है। नए साल के शुभ मौके पर लोग सोना खरीदना समृद्धि का प्रतीक मानते हैं।

अक्षय तृतीया का दिन सोना खरीदने के लिए बहुत शुभ माना जाता है और लोग ये दिन काफी पसंद भी करते हैं। हिंदू धर्म में यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। लोगों की आस्था है कि अक्षय तृतीया के दिन धन के देवता भगवान कुबेर उनके घर को समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन खरीदी गई सभी चीजें अनंत काल तक बढ़ती हैं। यही वजह है कि इस दिन सोना खरीदना भाग्यशाली और प्रगति का प्रतीक है।

शारदीय नवरात्रि का उत्सव देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व माता दुर्गा को समर्पित है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां के अलग अलग रूपों का पूजन किया जाता है। इस अवसर पर सोने की खरीदारी करना शुभ माना गया है। अधिकतर लोग इस दौरान अपनी शादी के लिए सोने के गहनों की खरीदारी कर लेते हैं।

दशहरा एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो नवरात्रि के अंतिम दिन मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और इसी दिन देवी दुर्गा ने राक्षस राजा का वध किया था। सत्यता की जीत और अच्छे समय की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए लोग इस दिन सोना खरीदते हैं।

हर साल दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व आता है। दीपावली अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की देवी लक्ष्मी को समर्पित है। धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है इसलिए लोग इस मौके पर नया सामान खरीदते हैं। धनतेरस के मौके पर ज्यादातर लोग सोना खरीदने को ही प्राथमिकता देते हैं।बालीप्रतिपदा को बाली पद्यमी या बाली पड़वा भी कहा जाता है। यह दिवाली के अंत का प्रतीक है। यह दिवाली के चौथे दिन मनाया जाता है और 2022 में सोना खरीदने के लिए शुभ दिनों में से एक माना जा रहा है। इस दिन खरीदा गया सोना प्रगति और सौभाग्य का प्रतीक होता है

About the author

is a writer at BollyCounter, covering Bollywood, entertainment and trending news.