Wednesday, 11 November 2026

शादी के लिए गोवा रवाना हुए डायरेक्टर Abhishek Pathak, इस एक्ट्रेस को बनाएंगे अपनी दुल्हनिया

शादी के लिए गोवा रवाना हुए डायरेक्टर Abhishek Pathak, इस एक्ट्रेस को बनाएंगे अपनी दुल्हनिया

Shivaleeka-Abhishek Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री का फेवरेट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस कपल ने मुंबई से दूर जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस शादी रचाई। वहीं अब इस लिस्ट में एक नाम और शामिल हो गया है। फिल्म दृश्यम 2 के निर्देशक अभिषेक पाठक भी शादी कर रहे हैं।

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय को 7 फरवरी की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिषेक पाठक ब्लैक हुडी और ब्लू जींस में में नजर आए तो वहीं एक्ट्रेस व्हाइट फ्लोरल ड्रेस में खूबसूरत दिखी। दोनों ने मीडिया में पोज भी दिए।

ये कपल 9 फरवरी को शादी के बंधन में बंधन रहे हैं। ऐसे में ये कपल आज यानी 7 फरवरी को गोवा के लिए रवाना हो चुका है। इस कपल की शादी का जश्न दो दिन तक चलेगा, जिसकी शुरुआत 8 फरवरी से होगी।

24 सितंबर साल 2022 को शिवालिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह अभिषेक के साथ अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल करती नजर आईं थी। इस जोड़ी ने 24 जुलाई को सगाई की थी। इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो फिल्म खुदा हाफिज के सेट पर पहली मुलाकात हुई थी।

इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे प्यार हुआ। अभिषेक ने शिवालिका को तुर्की के कैपाडोसिया में प्रपोज किया था। शिवालिका के फिल्म करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक ये साली आशिकी और खुदा हाफिज फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में काम कर किया है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।