InCollage 20230118 011941011

Pankj Tripathi : पंकज त्रिपाठी आज सिनेमा की दुनिया का अहम हिस्सा बन चुके है, पंकज त्रिपाठी की गिनती सिनेमा के मंझे हुए कलाकारों में होती है जो अपने अभिनय से किसी किरदार में जान फूंक देते हैं, चाहे वो माधव मिश्रा का किरदार हो या फिर कालीन भईया का, या फिर गैंग्स ऑफ वासेपुर के सुल्तान मिर्जा का हर किरदार में उन्होंने एक अलग जान फूंक दी हैं।

images 2023 01 18T010551.570

बिहार का लाल कर रहा है कमाल पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज से आते है उन्होंने कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, पटना के मौर्या होटल से शुरू हुआ सफर अब मुम्बई के फ़िल्म इंडस्ट्री तक पहुँच चुका हैं।

images 2023 01 18T010120.084

व्हाट्सअप से है परहेज पंकज त्रिपाठी सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहने वाले इंसान है, आज के इस सोशल मीडिया के दौर में पंकज त्रिपाठी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दूरी बनाई हुई है यहां तक कि वो Whatsapp से भी परहेज करते हैं।

images 2023 01 18T010203.606

आज भी है गवई अंदाज़ पंकज त्रिपाठी जब अपने गांव आते है तो सिनेमा और स्टारडम का चोला उतार कर आते है, और ठेठ गवई अंदाज़ में ही गांव के लोगों और दोस्तों से मिलते हैं। सफलता की इस बुलंदी पर पहुचने के बाद ऐसा कर पाना आसान नही है लेकिन अपने कालीन भईया ने इसे कर दिखाया है, वो आज भी गांव आने पर लिट्टी चोखा का मज़ा वैसे ही पुराने दिनों के भांति ही लेते हैं।

images 2023 01 18T010241.794