अजय-काजोल की बेटी न्यासा देवगन के ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को किया दंग, जमकर लुटाया प्यार

न्यासा देवगन काजोल और अजय देवगन की बेटी हैं जो हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वह हमेशा ही किसी…

न्यासा देवगन काजोल और अजय देवगन की बेटी हैं जो हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वह हमेशा ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं.वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में उनका एक नया लुक वायरल हो रहा है, अपने इस लुक में न्यासा ने लहंगा पहना हुआ है. जिसको देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं.

इस लहंगे लुक में न्यासा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने यह लहंगा एक दिवाली पार्टी के दौरान पहना हुआ था जिसके बाद उनका यह लुक वायरल हो रहा है. इस लुक में न्यासा ने एक चोकर नेकलेस भी पहना हुआ था और अपने बालों को ओपन रखा हुआ था. न्यासा जल्दी अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है. न्यासा की बॉन्डिंग श्रीदेवी की बेटी जानवी कपूर के साथ काफी अच्छी दिखाई देती है. दोनों अधिकतर ही साथ में देखे जाते हैं.

ऐसे में न्यासा हमेशा फोटोशूट के दौरान भी परफेक्ट पोज देती हैं. न्यासा अपना कर्वी फिगर भी फ्लॉन्ट करते हुए देखी जा सकती हैं. न्यासा आजकल चर्चा में बनी हुई है. लोग उनको इस लुक में देखने के बाद कह रहे हैं कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है क्योंकि न्यासा अभी बाहर से होकर आ रही हैं. ऐसे में लोग उनके इस लुक को काफी पसंद तो कर रहे हैं लेकिन अपनी चेहरे के लुक को चेंज करने की वजह से लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

About the author