InCollage 20221226 010413706

बॉलीवुड में क्रिसमस पार्टी का अपना ही क्रेज है। तमाम फिल्मी सितारे क्रिसमस 2022 का जश्न बड़ी ही धूमधाम के साथ मना रहे हैं। एश्वर्या राय बच्चन से लेकर शिल्पा शेट्टी, हर किसी ने इस खास दिन को अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। आइये आपको दिखाते हैं, बॉलीवुड सेलेब्स के क्रिसमस पार्टी की एक झलक।

images 2022 12 26T005846.641

दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का जश्न बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे कैसे पीछे रह सकते थे। इंडस्ट्री के तमाम सेलेब भी क्रिसमस अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Screenshot 20221226 005446 Chrome

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी संग क्रिसमस एंजॉय किया तो वहीं आलिया भट्ट बहन संग पार्टी करती नजर आईं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर आराध्या संग तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘सभी को मैरी क्रिसमस और ढेर सारा प्यार, शांति, प्यार,अच्छा स्वास्थ्य और ईश्वर का आशीर्वाद सब पर बना रहे।’

Screenshot 20221226 005427 Chrome

इसके अलावा ठुमका क्वीन शिल्पा शेट्टी ने भी अपने परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया है। इस खास सेलिब्रेशन का वीडियो भी शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। आइये आपको दिखाते हैं सेलेब्स के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और सुपर स्पेशल वीडियोज।

images 2022 12 26T005523.356