images 2023 02 02T013513.308

इश्क सबका मुकम्मल हो जाता तो बात ही क्या होती, किसी का दिल तो किसी की जिंदगी बर्बाद न होती। जी हां, प्यार एक ऐसा शब्द, जो हम सभी की जिंदगी में एक नई ताजगी और नयापन भर देता है। लेकिन प्यार पाना उतना आसान और सभी की किस्मत में नहीं होता…। जीवन में सच्चा प्यार पाने के लिए दर्द, डिप्रेशन और न जाने किस-किस चीज से गुजरना पड़ता है। लेकिन आप सभी सोच रहे होंगी कि आखिर हम आज ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं, तो बता दूं आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की बंगाली बाला यानी बिपाशा बसु का जन्मदिन है और अभिनेत्री की जिंदगी में प्यार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 7 जनवरी, 1979 को दिल्ली में जन्मी बिपाशा आज 44 साल की हो गई हैं। बिपाशा ने कई हिट फिल्मों में काम कर सिनेमा जगत में एक अलग पहचान बनाई है। स्क्रीन पर बहुत से अभिनेताओं के साथ इश्क फरमाने वाली बिपाशा को ऑफ स्क्रीन भी एक नहीं… दो नहीं बल्कि छह लोगों से मोहब्बत हुई। लेकिन भगवान का संजोग देखिए बिपाशा की ये मोहब्बतें मुकम्मल न हो सकी। वैसे तो अभिनेत्री अब करण सिंह ग्रोवर के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं, लेकिन आज हम आपको बिपाशा के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं…

किसी के भी जीवन में पहली मोहब्बत हमेशा खास होती है। लेकिन कोई किस्मत वाला ही होता है, जिसकी यह मोहब्बत पूरी हो सके। बिपाशा बसु को भी उस जमाने के सुपरमॉडल रहे मिलिंद सोमन से पहला प्यार हुआ था। लेकिन अभिनेत्री की किस्मत में यह प्यार ज्यादा समय के लिए नहीं रहा। दरअसल, कहा जाता है कि बिपाशा और मिलिंद की मुलाकात मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान हुई थी। बिपाशा अपने बिजी शेड्यूल की वजह से मिलिंद को समय नहीं दे पा रही थीं, जिसके कारण दोनों के बीच दूरियां पैदा हुई और जल्द ही ब्रेकअप हो गया।

मिलिंद के जाने के बाद बिपाशा बसु को मॉडलिंग की दुनिया के साथ-साथ बी-टाउन में पहचाना जाने लगा था। अभिनेत्री सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं। जब ही उनके हाथ भट्ट कैंप की ऐसी भूतिया फिल्म लगी, जिसने न केवल बिपाशा के करियर में बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी रंग भर दिए। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी ‘राज’ से बिपाशा के करियर को जहां एक तरफ नई उड़ान मिली, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री के दिल में डीनो मोरिया की एंट्री हो गई थी। दोनों का अफेयर ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बन गया था। कहा जाता है कि ‘राज’ की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए गए थे। लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

डीनो मोरिया संग इश्क फरमाने के बाद बिपाशा की जिंदगी में उस शख्स की एंट्री हुई, जिसके साथ अभिनेत्री ने शादी के सपने सजाए थे। सोचिए, सोचिए….यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड में अपनी मस्कुलर बॉडी और गुड लुक्स के लिए पहचाने जाने वाले जॉन अब्राहम थे। जी हां, डीनो के बाद बिपाशा का दिल जॉन अब्राहम पर आया था। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई फिल्मों में काम किया था और कमाल का बॉन्ड शेयर किया करते थे। फिल्म ‘साया’ की शूटिंग के दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। फिर क्या था आलम यह था कि जॉन और बिपाशा उस वक्त बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल बन गए थे। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे और पूरे नौ साल तक एक सीरियस रिलेशनशिप में रहे। लेकिन फिर एक दिन जॉन अब्राहम से एक ऐसी भूल हुई, जिससे बिपाशा का दिल चकनाचूर हो गया। बस उस गलती की बिपाशा माफी नहीं दे पाई और दोनों की राहें जुदा हो गईं। पूरी कहानी जानने के लिए पढ़िए…..

100 हाथियों का दम रखने वाले ‘बाहुबली’ के भाई ‘भल्लालदेव’ यानी राणा दग्गुबाती भी बिपाशा बसु से इश्क फरमा चुके हैं। जॉन के साथ नौ साल का रिश्ता टूटने के बाद दो साल तक सदमे में रहने के बाद बिपाशा की जिंदगी में बहार राणा दग्गुबाती लाए। फिल्म ‘दम मारो दम’ से बिपाशा और राणा की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे थे, लेकिन यह रिश्ता पर ज्यादा लंबा नहीं चला।

इसके बाद बिपाशा का दिल बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान पर आ अटका। बात उस दौरान की है जब दोनों फिल्म ‘रेस 2’ में काम कर रहे थे। लेकिन फिल्म पूरी होने के बाद साल 2012 में सैफ ने अचानक करीना से शादी कर ली और बिपाशा फिर अकेली रह गईं।

वर्ष 2014 यह वह साल था, जब बिपाशा ने अपना छठवां अफेयर अभिनेता हरमन बवेजा के साथ कंफर्म किया था। बिपाशा ने एक ट्वीट किया था, जिसने सभी को हरमन और उनके रिश्ते की सच्चाई बताई थी। अभिनेत्री ने लिखा था, ‘हरमन और मैं कपल हैं। फाइनली मुझे वह पर्सन मिल गया है जो कि मुझ जैसी इंसान से बहुत अच्छा है।’ लेकिन महज छह महीने बाद ही यह कपल अलग हो गया। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने ब्रेकअप पर तो बात की थी लेकिन इसके पीछे का कारण बताने से साफ मना कर दिया था।

छह लोगों के संग इश्क फरमाने के बाद बिपाशा का दिल ‘अलोन’ फिल्म के अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर पर अटक गया था। उम्र में चार साल छोटे करण भी बिपाशा को शूटिंग के दौरान दिल हार गए थे। शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और कपल की डेटिंग की खबरें आने लगीं। करीब एक साल डेटिंग के बाद बिपाशा ने करण से बंगाली रीति-रिवाज से 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। हालांकि, बिपाशा से पहले करण दो बार शादी कर चुके थे और दोनों ही बार उनका तलाक हुआ।