images 2022 11 23T015325.671

कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह हम सब के लिए एक मिसाल है। एक सामान्य से परिवार से आने के बावजूद भारती सिंह ने अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल किया जो इससे पहले शायद किसी फीमेल कॉमेडियन को हासिल हुआ होगा। हालांकि भारती सिंह का यह सफर इतना आसान नहीं था। आज अपनी बुलंदी को एंजॉय करने वाली भारती सिंह ने अपने स्ट्रगल के दौरान काफी चीजों को सहा है। उनके संघर्ष के किस्सों से हम और आप अच्छी तरह वाकिफ हैं ही। अब सालों बाद भारती सिंह ने अपनी उस कड़वी हकीकत को बयां किया है जिसके बारे में बेहद ही कम लोग जानते होंगे।

भारती सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि वे शुरुआत में शो के दौरान अपनी माँ को साथ ले कर जाया करती थी। इसके पीछे की वजह यह थी कि शो के दौरान उन्हें काफी लोग गलत तरीके से छूते थे।

हाल ही में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने मनीष पॉल को दिए इंटरव्यू में अपने जीवन के कई अनसुने किस्से साझा किए। इन्हीं किस्सों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे अपने शुरुआती समय में शो के दौरान लोग उन्हें गलत तरीके से छूते थे। हालांकि उन्होंने बताया कि उन्हें उस दौरान इस चीज़ की समझ ही नहीं थी, वे समझ ही नहीं पाती थी कि उनके साथ कुछ गलत व्यवहार हुआ है। इसलिए उन्होंने हर शो में अपनी मम्मी को ले जाना शुरू कर दिया। लोग उस वक्त भारती की माँ को विश्वास में लेने के लिए उन्हें भरोसा दिलाते थे कि डरिये मत हम भारती का ख़्याल रखेंगे।

हालांकि भारती उस दौरान छुअन को समझ नहीं पाती थी, उन्हें उस वक्त अच्छे और बुरे टच के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं थी। लिहाजा वे समझ ही नहीं पाती थी कि कौन किस इरादे से छू रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जो बिचौलिया आपको पैसे देता था वो आपकी कमर को रगड़ता था। भारती के अनुसार उन्हें यह पता था कि यह अच्छी फिलिंग नहीं होती

भारती सिंह ने इसी इंटरव्यू मे बात करते हुए कहा कि वो पहले काफी बेवकूफ थी क्योंकि उन्हें किसी के इरादे समझ ही नहीं आते थे। हालांकि अब वक्त बदल गया है अब वो सब समझती हैं और अपने लिए आवाज भी उठाना जानती हैं। उन्होंने कहा कि अब वो अपने लिए आवाज उठा सकती है। उनके अंदर अब वो हिम्मत आ चुकी है कि अब वो लोगों से पूछ सके कि वो कहां और क्या देख रहे हैं। वो अब खुद के लिए आवाज उठा सकती हैं। लेकिन पहले ऐसा नहीं होता थाम