InCollage 20221027 183501539

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhai Dooj 2022: देशभर में 27 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस दिन बहनें भाई का तिलक करती हैं और उसके भाग्योदय व लंबी उम्र की कामना करती हैं। आम लोगों के साथ-साथ इस त्योहार की धूम बॉलीवुड में भी खूब देखी जाती है। बॉलीवुड में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिनकी भाई-बहन की जोड़ी सुपरहिट है। कुछ को सभी लोग जानते हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जो फिल्मी पर्दे से दूर रहते हैं… तो चलिए जानते हैं, ऐसे ही कुछ सेलेब्रिटी बहन-भाई की जोड़ियों के बारे में, जो लाइमलाइट से काफी दूर हैं।

शाह रुख खान की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम शहनाज लालारुख है। वह अपने भाई शाह रुख के साथ मन्नत में ही रहती हैं। शहनाज को कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसलिए उनकी तस्वीर मीडिया में कम ही देखने को मिलती है।

66714084 124654158833211 1736517821652293967 n1

ऐश्वर्या राय को जहां बच्चा-बच्चा जानता है, वहीं उनके भाई के बारे में बहुत ही कम ही लोगों जानते हैं। आदित्य राय मर्चंट नेवी में एक इंजीनियर हैं। ऐश्वर्या के भाई लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन जब भी कभी ऐश्वर्या को उनकी जरूरत होती है, वे तुरंत आ जाते हैं।

images 2022 10 27T182921.471

अक्षय कुमार की एक बहन हैं जिनका नाम अलका भाटिया है। बॉलीवुड स्टार की बहन होने के बावजूद भी अलका लाइमलाइट से कोसों दूर रहना पसंद करती है। अलका भाटिया बतौर प्रोड्यूसर है वह अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म रक्षा बंधन को प्रोड्यूस किया था। अक्षय अपनी बहन के बेहद करीब हैं।

images 2022 10 27T182932.744

रणवीर सिंह की भी एक बड़ी बहन हैं जिसका नाम ऋतिका भवनानी है। ये भी लाइमलाइट से बहुत दूर ही रहती हैं। कहते हैं बहन के साथ रणवीर का रिश्ता कुछ ऐसा है कि वह अपनी मां को बड़ी मां और बहन को छोटी मां नाम से पुकारते हैं।

images 2022 10 27T182939.284

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का एक छोटे भाई है जिसका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। सिद्धार्थ लाइमलाइट से दूर रहते हैं। सिद्धार्थ फिल्मों से हटकर हॉस्पिटल इंडस्ट्री में अपना करियर बना रहे हैं।

images 2022 10 27T182955.959

रणबीर कपूर की एक बड़ी बहन हैं रिद्धिमा कपूर हैं। रिद्धिमा मीडिया से कोसो दूर रहती हैं। वह शादीशुदा है और एक सफल बिजनेस वुमन हैं। उन्होंने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है।

images 2022 10 27T183009.111

राकेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की छोटी बहन सुनैना रोशन लाइमलाइट से कोसो दूर रहती हैं। सुनैना ने फिल्म ‘काइट्स’ और ‘क्रेजी 4’ में बतौर को-प्रोड्यूसर काम किया है।

सैफ अली खान की दो बहने हैं एक सोहा अली और दूसरी सबा अली खान हैं। जहां सोहा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं तो वहीं सबा बॉलीवुड से दूरी रहती हैं। सबा  सोहा अली से बड़ी हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है वह एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं।