Wednesday, 11 November 2026

एन एक्शन हीरो ट्रेलर: आयुष्मान और जयदीप अहलावत में मचा खूनी खेल, मलाइका की दिखी अदांए

एन एक्शन हीरो ट्रेलर: आयुष्मान और जयदीप अहलावत में मचा खूनी खेल, मलाइका की दिखी अदांए

आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म एन एक्शन हीरो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दोनों एक दूसरे के दुश्मन बने नजर आने वाले हैं।

आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर आपको ये फिल्म देखने की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी क्योंकि आयुष्मान हमेशा की तरह अपनी फिल्मों में कुछ नया और धमाकेदार लेकर आने वाले हैं। हालांकि इस बार वो कोई सोशल मुद्दा नहीं लेकर आए हैं बल्कि एक मास एंटरटेनर फिल्म में नजर आएंगे। इसमें जयदीप अहलावत उनके दुश्मन बने हैं और कमाल के लग रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत एक धमाके के साथ होती है जहां आयुष्मान यानी मानव की गाड़ी को पीछे से भूरा सिंह (जयदीप अहलावत) टक्कर मारता है और गोली तानते हुए उससे किसी विक्की के बारे में पूछता है। जैसे ही ट्रेलर आगे बढ़ता है, ये पता चलता है कि विक्की भूरा का भाई होता है। मानव एक सुपर स्टार होता है जिससे मिलने के लिए विक्की गया होता है लेकिन उसकी मौत का शक मानव पर ही आया होता है। भूरा विक्की के कातिल को पकड़ने के लिए लंदन जाता है। मानव और भूरा के बीच खून खेल दिखाया जाता है और तब पता चलता है कि मानव एक शूटर भी है। वो लास्ट में कहता भी है कि लड़ना मेरा काम नहीं शौक है।

कहानी देखकर तो साफ हो गया है कि आयुष्मान और जयदीप दोनों ही इस फिल्म में बराबर छाने वाले हैं। ऐसा नहीं है कि जयदीप आयुष्मान के स्टारडम के आगे कम पड़ते दिख रहे हैं। एक और मसाला इस ट्रेलर में ही दिख गया कि मलाइका का एक स्पेशल डांस नंबर भी है। इसकी खबरें पहले से ही आ गई थीं। उनकी झलक इस ट्रेलर में देखने को मिली है। इसके अलावा खबर तो ये भी है कि अक्षय कुमार फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे।एन एक्शन हीरो को अनिरुद्ध अय्यर ने डायरेक्ट किया है। ये उनकी डायरेक्शन में डेब्यू फिल्म है। फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को रिलीज होगी।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।