Athiya Rahul Wedding: तीन दिन तक चलेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल के शादी के फंक्शन, शामिल होंगे इंडस्ट्री के ये सितारे

Athiya Rahul Wedding: सुनील शेट्टी की बेटी और बाॅलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जल्द ही भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस पिछले काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 23 जनवरी को होने वाली है। इस शादी की रस्में तीन दिनों तक चलने वाली हैं।

हालांकि अभी तक फैमिली की तरफ से इसे लेकर किसी भी तरह का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी खंडाला में होने वाली है। दोनों की शादी में इंडस्ट्री के साथ-साथ क्रिकेट जगत की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में वेडिंग गेस्ट लिस्ट में इंडस्ट्री के सितारे भी शामिल हैं। जिसमें सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार वहीं क्रिकेटर्स में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। फिलहाल गेस्ट लिस्ट से केवल यही नाम सामने आए हैं। अथिया और राहुल के फैंस भी दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)


अथिया शेट्टी और केएल राहुल को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। लोग भी इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। खबरें आ रही है कि केएल राहुल और अथिया के वेडिंग आउटफिट भी फाइनल हो चुके हैं। कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में होगी। इसके साथ ही अथिया राहुल ने वेडिंग फंक्शन के लिए एक फाइव स्टार रिसोर्ट भी बुक किया है। दोनों की शादी की खबरें काफी जोरो शोरो पर है। अथिया और राहुल सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।