Tuesday, 10 November 2026

आश्रम फेम बबीता उर्फ ​​त्रिधा चौधरी का ग्लैमरस लुक एक बार फिर हुआ कैमरे में कैद

आश्रम फेम बबीता उर्फ ​​त्रिधा चौधरी का ग्लैमरस लुक एक बार फिर हुआ कैमरे में कैद

एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी पिछले कुछ समय से अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में हैं। वेब सीरीज ‘आश्रम’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है। इस सीरीज में त्रिधा ने बबीता का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया कि लोग उनके बारे में सबकुछ जानने के लिए बेताब हो गए। यही वजह है कि अब उनका हर लुक भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता रहता है।

त्रिधा सोशल मीडिया लवर हैं। अक्सर वह इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक्स की झलकियां दिखाती रहती हैं। त्रिधा को पर्दे पर बेहद बोल्ड अंदाज में देखा गया है और यही जोश उनकी असल जिंदगी में भी देखने को मिलता है। त्रिधा का जीवन जीने का अपना अलग तरीका है। वह अपने लुक्स को लेकर भी काफी स्ट्रिक्ट रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपना जलवा बिखेरा है।

त्रिधा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसके कंधे पर बेल्ट बंधी हुई है। एक्ट्रेस ने इस दौरान स्लिंग बैग कैरी किया है।

उन्होंने न्यूड मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है और हेयर पोनीटेल बनाई है। इसी के साथ त्रिधा ने बेज कलर की हील्स पहनी हुई है।इस लुक में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।