Sunday, 25 October 2026

15 साल की उम्र में बन गए थे आर्यन अपने छोटे भाई अबराम के पिता, शाहरुख ने खुद बताई सच्चाई

15 साल की उम्र में बन गए थे आर्यन अपने छोटे भाई अबराम के पिता, शाहरुख ने खुद बताई सच्चाई

पिछले साल शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की मुश्किलों में लगातार इजाफा हो रहा था। 2 अक्टूबर से सलाखों के पीछे गए आर्यन को बड़ी मुश्किल से इस मामले में जमानत मिल पाई थी। निचली अदालत ने इस इस मामले में सुनवाई करते हुए आर्यन की जमानत को दो बार ख़ारिज कर दिया था।

हालांकि फिलहाल शाहरुख के लाडले बाहर आ चुके हैं मगर अपने बेटे को सलाखों के पीछे देख कर शाहरुख सहित उनका पूरा परिवार टेंशन में था। उसी दौरान सोशल मीडिया पर आर्यन से जुड़े कई पुराने फोटो और वीडियो सामने आ रहे थे। एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा था जिसमें शाहरुख खान अपने बड़े बेटे आर्यन के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे थे।

जानिए शाहरुख खान के बच्चों और उनमें अंतर

सबसे पहले आपको शाहरुख खान के बच्चों और उनके बीच के अंतर के बारे में समझा दें। जैसा कि आप जानते ही हैं आर्यन, शाहरुख और गौरी खान के बड़े बेटे हैं। आर्यन का जन्म 1997 में हुआ था यानी वो अभी 24 साल के हैं। इसके के बाद उनकी बेटी सुहाना है जिनका जन्म 2000 में हुआ था यानी वे अभी 21 साल की हैं और फिर इसके 13 साल बाद शाहरुख और गौरी बेटे अबराम के पेरेंट्स बने। बता दें कि अबराम का जन्म सरोगेसी की मदद से हुआ था। शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन और छोटे बेटे अबराम में 15 साल का अंतर है। दोनों भाई देखने में काफी मिलते जुलते हैं। यही वजह है कि लोग अबराम को आर्यन का बेटा कहने लगे थे।

शाहरुख खान ने खुद इस बारे में बात की थी

2017 में हुए TedEx Talk में शाहरुख खान ने लोगों की इस गलतफहमी पर खुल कर बात की थी। उन्होंने कहा- ‘चार साल पहले, मेरी पत्नी गौरी और मैंने तीसरा बच्चा करने का फैसला लिया। उस वक्त लोग ये दावा कर रहे थे कि अबराम मेरे बड़े बेटे आर्यन का बच्चा है जो कि उस वक्त महज 15 साल का था। जिस किसी ने भी यह अफवाह फैलाई उसने एक फेक वीड‍ियो जिसमें आर्यन यूरोप में नजर आ रहे हैं, उस वीडियो के सहारे यह दावा किया जा रहा था।’

शाहरुख इसी टॉक शो में आगे कहते हुए बताते हैं कि इस तरह की अफवाह से उन पर और उनके परिवार पर काफी बुरा असर पड़ा था। आर्यन खुद जो उस वक्त महज़ 15 साल के थे वे भी इस खबर को सुनकर पूरी तरह से सन्न रह गए थे। शाहरुख कहते हैं कि ‘अब मेरा बेटा आर्यन 19 साल का है और आज भी अगर कोई उसे हेलो बोलता है, तो वह तुरंत पलटकर कहता है ‘ भाई मेरे पास तो यूरोप का ड्राइव‍िंग लाइसेंस भी नहीं है।’ गौरतलब है कि शाहरुख खान और गौरी ने सरोगेसी के ज़रिए अपने तीसरे बेटे को जन्म दिया था। अबराम की डिलिवरी प्रीमैच्युर थी। उसका जन्म 40वें हफ्ते के बजाय 34वें हफ्ते में ही हो गया था। जन्म के बाद अबराम कुछ समय के लिए अस्पताल में ही थे।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।