अर्जुन कपूर-अरबाज़ खान एक ही शो पर आयेंगे नज़र, मलाइका अरोड़ा की लाइफ से हटने वाला है पर्दा

मलाइका अरोड़ा तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय से रिलेशन में हैं। अरबाज़ से अलग होने के बाद उन्होंने…

मलाइका अरोड़ा तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय से रिलेशन में हैं। अरबाज़ से अलग होने के बाद उन्होंने जैसे अपने पिछले रिश्ते को भुला ही दिया था। वो अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात तक करने को नहीं तैयार थीं। लेकिन समय बदल गया है और वो खुल कर पिछली शादी, तलाक और अफेयर पर बात करने वाली हैं। इसके लिए एक्ट्रेस प्रॉपर शो लेकर आ रही हैं। ये शो अरोड़ा फैमिली, उनकी लाइव, अफेयर्स, फैमिली पर बेस्ड होगा जिसका नाम होगा अरोड़ा सिस्टर्स। ये शो उनकी बहन अमृता अरोड़ा होस्ट करती दिखेंगी।

खास बात ये है कि इस शो पर मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान और मौजूद बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर दोनों ही शिरकत करेंगे। लेकिन अलग एपिसोड्स में हैं। मलाइका खुद दोनों को इनवाइट करेंगी और उनके साथ लाइफ से जुड़ी बातें करेंगी अब ये जानना दिलचस्प होगा कि तलाक के बाद मलाइका और अरबाज़ सिर्फ बेटे के लिए एक दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते में हैं या सच में पिछले रिश्ते की इज्जत करते हैं। ये शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा।

बता दें, मलाइका ने कुछ साल पहले अरबाज़ से अपनी लंबी शादी खत्म कर तलाक ले लिया था। ये इंडस्ट्री का सबसे हैरान करने वाला तलाक था। लेकिन रिश्ता खत्म होने के बाद दोनों को अक्सर बेटे अरहान खान के बर्थडे, एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं एक्ट्रेस अब अर्जुन कपूर के साथ अपनी नई जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। उन्हें अक्सर एक्टर के साथ विदेश में हॉलिडे मनाते, पार्टीज़ में साथ देखा जाता है। मलाइका इस शो पर अर्जुन से अपने रिश्ते की शुरुआत बात करेंगी। साथ ही एक्ट्रेस के पेरेंट्स, खास दोस्त और बच्चे इस शो पर नज़र आ सकते हैं।

About the author