आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह ने बिखेरा जलवा। धोनी के पैर छू कर लिया आशीर्वाद। देखें तस्वीरें।

आईपीएल का कल आगाज हो गया। इस मौके पर कई स्टार ने अपनी परफॉर्मेंस दी। सबसे चर्चित अरिजीत सिंह का परफॉर्मेंस रहा।…

आईपीएल का कल आगाज हो गया। इस मौके पर कई स्टार ने अपनी परफॉर्मेंस दी। सबसे चर्चित अरिजीत सिंह का परफॉर्मेंस रहा। उन्होंने अपने गाने से लोगों को झूमने पर मजबूर किया। वहीं धोनी के प्रति उन्होंने जो सम्मान दिखाया उसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

सेरेमनी के दौरान कैमरे में एक शानदार तस्वीर कैद हुई.दरअसल, अरिजीत सिंह के परफॉर्मेंस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी स्टेज पर पहुंचे। धोनी जब अरिजीत से मिलने लगे, तो अरिजीत ने उनके पैर छू लिए।

यह दृश्य देखने लायक था। फैंस इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। फैंस इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अरिजीत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।चन्ना मेरेया, तुम ही हो, चाहूं मैं या ना, फिर भी तुमको चाहूंगा, समझावां, मुस्कुराने की वजह तुम हो जैसे सुपरहिट गाने गाने वाले अरिजीत सिंह स्पॉटिफाई पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एसियन है। 2020- 21 और 22 में स्पॉटिफाई पर सबसे ज्यादा अरिजीत सिंह के गाने बजे थे।

35 वर्षीय अरिजीत सिंह का जन्म मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके मामा मामी ने उन्हें संगीत की शिक्षा दी थी। 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 के गाने सुनने पहचान मिली थी। अगले साल उन्होंने अपने बचपन की दोस्त और पड़ोसी कोयल रॉय सिंह से शादी कर ली।

लेखक की जानकारी जल्द उपलब्ध होगी।