अरबाज़ को पसंद नहीं था मलाइका का छोटे कपड़े पहन शरीर दिखाना ! एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के छोटे भाई एक्टर अरबाज़ खान को आज कौन नहीं जानता। एक्टर अक्सर अपनी एक्स वाइफ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आपको बता दें कि दोनों कलाकार एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। दोनों ने लव मैरेज की थी।लेकिन उनका रिश्ता शादी के कई साल बीतने के बाद टूट गया। हालांकि, इसके पीछे का कारण आज तक पता नहीं चल पाया। इस बीच एक वजह सामने आ रही है कि क्या मलाइका का छोटे कपड़े पहनना अरबाज को पसंद नहीं था, इसलिए उनका रिश्ता टूट गया। आज हम इसी के बारे में आपको बताने वाले हैं।

आगे बढ़ने से पहले बात करें उनकी लव स्टोरी की तो उनकी मुलाकात किसी फिल्म की शूटिंग या प्रमोशन के दौरान नहीं बल्कि एक फोटोशूट के दौरान हुई। फोटोशूट में दोनों एक-दूसरे को पहली बार देखते हैं और अपना दिल दे बैठते हैं।जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगते हैं। दोनों कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करते हैं। उसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध जाते हैं। मलाइका और अरबाज़ का एक बच्चा भी होता है,

जिसका नाम वो अरहान खान रखते हैं। मलाइका और अरबाज़ की ये शादी 18 साल के लंबे वक्त तक चली। जिसके बाद दोनों अलग होने का फैसला करते हैं और अलग हो जाते हैं।आपको बता दें कि दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार दोनों एक चैट शो को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। जिसमें एक्टर अरबाज़ खान ने मलाइका की ड्रेस पर बात की है। ये तब की बात है, जब अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा ने एक-दूसरे से तलाक नहीं लिया था। इस दौरान एक्टर अरबाज़ खान ने साफतौर से बोला है कि उन्हें अपनी पत्नी के छोटे कपड़े पहनने से कोई प्रॉब्लम नहीं है। वहीं उन्होंने आगे बोला कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को पता है कि क्या क्या सही है और क्या गलत। इसलिए एक्ट्रेस जो पहनेंगी वो अपनी मर्यादा में रह कर पहनेंगी। साथ ही एक्टर ने बोला कि मलाइका वही पहनेंगी, जिससे कोई उन्हें कुछ कह न सके। उनका ये बयान काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

अगर बात करें दोनों कलाकारों की लव लाइफ की तो एक-दूसरे से अलग होने के बाद वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जहां बॉलीवुड एक्टर और अपनी उम्र से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ काफी समय से रिलेशन में हैं। दोनों को अक्सर एक साथ कई जगह पर स्पॉट किया जाता रहा है। वहीं एक्टर अरबाज़ खान इस समय इटैलियन एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एन्ड्रियानी के साथ रिलेशन में हैं। बता दें कि दोनों की उम्र के बीच तकरीबन 22 साल का गैप है। लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों की ये जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है।