Anshula Kapoor: इस शख्स को डेट कर रही हैं अर्जुन कपूर बहन? अंशुला ने शेयर किया खास वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। Anshula Kapoor Rohan Thakkar: एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन और बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोसो दूर हैं, लेकिन उनकी फैन फोलोविंग किसी स्टार्स से कम नहीं है। अंशुला कपूर अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में नजर आती रही है।

इतना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं इन दिनों अर्जुन कपूर की बहन एक खास वजह से चर्चा में आई है। सोशल मीडिया पर अंशुला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख उनकी लव लाइफ पर सवाल किए जा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)


अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह रोहन ठक्कर के साथ मालदीव में मस्ती करती नजर आ रही है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने रोहन को जन्मदिन की बधाई दी है और उन्हें अपने फेवरेट बॉय बताया है।

वीडियो में देख सकते हैं अंशुला रोहन संग गोल गोल2 घूमती नजर आ रही है और उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान भी नजर आ रही है। इस वीडियो के कैप्शन पर नजर डाले तो अंशुला ने लिखा है- “मेरे सबसे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन मुबारक हो, जो मेरी दुनिया को चारों ओर घूमाता है।