images 2023 03 15T174833.520

टेलीविजन सीरियल “भाभी जी घर पर हैं” में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने अपने पति पियूष पूरी से तलाक ले लिया है। दोनों शादी के 19 साल बाद अलग हो रहे हैं। शुभांगी और पीयूष पुरी की एक बेटी भी है जिसके साथ एक्ट्रेस अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

images 2023 03 15T174538.646

शुभांगी ने बताया कि उन्होंने आपसी कलह की वजह से अलग होने का फैसला किया है। शुभांगी ने कहा कि उनके पति पीयूष और उन्होंने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो इसे बचा नहीं पाए।

images 2023 03 15T174754.778

शुभांगी ने कहा कि सम्मान, विश्वास और दोस्ती शादी की नींव है। लेकिन हमारी शादी में बहुत दिक्कतें थीं, जिन्हें ठीक नहीं किया जा सका। शुभांगी ने कहा कि उनके बीच मतभेद थे जिन्हें वह हल नहीं कर पाए।

images 2023 03 15T174611.193

टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे की शादी पियूष पूरे से साल 2003 में इंदौर में हुई थी। शुभांगी और पियूष की एक 18 साल की बेटी भी है जिसका नाम आशी है।

2654a80cba07a62d985345658bb656f91678346744169505 original

शुभांगी अत्रे ने बताया कि दोनों ने अपनी बेटी की खातिर पारिवारिक रिश्ते को बनाए रखने का फैसला लिया। बेटी की कस्टडी शुभांगी के पास है लेकिन उसके पिता हर रविवार को उससे मिलने आते हैं।