Tuesday, 10 November 2026

अनन्या पांडे किससे करना चाहती हैं शादी, करण जौहर जानते हैं, बोले, उसे पूरी दुनिया पहचानती है

अनन्या पांडे किससे करना चाहती हैं शादी, करण जौहर जानते हैं, बोले, उसे पूरी दुनिया पहचानती है

अनन्या पांडे का किस पर क्रश था ये तो Koffee With Karan के 7 वें सीजन में पता चल गया है। अनन्या जब बड़ी हो रही थीं, तब उनका शाहरुख़ के बेटे आर्यन खान पर क्रश था।आर्यन अनन्या की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान के भाई हैं और सभी साथ-साथ ही बड़े हुए हैं क्योंकि इनके पेरेंट्स भी दोस्त हैं। शो पर उन्होंने ये भी माना है कि वो ईशान खट्टर को डेट कर रही थीं और बाद में उन लोगों का ब्रेकअप हो गया था। इस बात की पोल तो करण जौहर ने खुद ही खोली थी।

लेकिन वो शादी किससे करना चाहती हैं? इसका जवाब भी Koffee With Karan में थोड़ा बहुत मिला है। खास बात ये है कि वो खास इंसान कौन है, उसे करण जौहर जानते भी हैं।दरअसल जब अनन्या के क्रश और डेट की बात हो रही थी तब विजय ने उनसे शादी पर सवाल कर लिया? अनन्या का सीधा सा जवाब था, करण जौहर जानते हैं।

करण ने इस बात को सही भी माना। उन्होंने इस बात पर हामी भी भरी। इसके बाद विजय ने पूछा क्या वो उस लड़के को जानते हैं। इस पर करण बोले पूरी दुनिया, पूरा देश उस लड़के को जानता है। लेकिन अभी हम उस पर बात नहीं कर सकते हैं।

इसके अलावा करण के लिए शो पर स्थिति तब खराब हो गई थी जब अनन्या ने उनके सामने कार्तिक आर्यन को फोन कर दिया था। कार्तिक के दोस्ताना 2 से निकाले जाने के बाद से ही इन दोनों के बीच दुश्मनी मानी जाती है।बता दें, इस शो पर अनन्या की जिंदगी के राज तो खुले ही हैं। विजय देवरकोंडा ने भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खुलासे किए हैं।

उनसे करण ने थ्रीसम करने के बारे में पूछा था तो विजय ने ऐसा अभी तक न करने की बात कही थी। लेकिन उन्होंने ये भी माना था कि वो ऐसा ऑप्शन मिलने पर इसे छोड़ेंगे भी नहीं।

 

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।