Sunday, 25 October 2026

ईशान खट्टर ने आनन्या पांडे से ब्रेकअप करने की बताई वजह बोले- वह बहुत…

ईशान खट्टर ने आनन्या पांडे से ब्रेकअप करने की बताई वजह बोले- वह बहुत...

कॉफी विद करण शो इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बना हुआ है. हाल ही में कैटरीना कैफ अपने को स्टार, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नए एपिसोड में नजर आईं. इस दौरान करण ईशान से अनन्या के साथ ब्रेकअप के बारे में बात करते हैं. अनन्या ने केजो के शो में अपने ब्रेकअप के बारे में बताया था जिसके बाद भी सवाल उठ रहे हैं इस पर ईशान कहते हैं कि हाल ही में रिलेशनशिप खत्म हुआ है, लेकिन मैं अनन्या को अपने जीवन का सबसे अच्छा दोस्त मानता हूं मैं चाहता हूं कि वे जीवन के अंत तक मेरी दोस्त बनी रहें. वह बेहद ही अच्छी इंसान हैं, काफी स्वीट है.

आपको बता दें कि अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने फिल्म खाली पीली में साथ में काम किया था. उसी दौरान दोनों रिलेशनशिप में आए. वहीं दोनों मालदीव भी वेकेशन मनाने गए थे. बता दें कि दोनों अभी हाल ही में अलग हुए हैं. दोनों के ब्रेकअप की खबर केजो के शो के शो से ही फैन्स को पता चली हैं. पहले एपिसोड में जब उन्होंने अनन्या से पूछा कि क्या दोनों अलग हो गए हैं. जिसके बाद अनन्या ने करण को इसका जवाब देना ठीक नहीं समझा था.

इतना ही नहीं ईशान अनन्या से पहले जाह्नवी कपूर को डेट कर रहे थे. धड़क स्टार एक दूसरे को पसंद करते थे. दोनों ने साथ में अपना फिल्मी सफर शुरू किया. वहीं ये दोनों भी जल्द ही अलग हो गए थे. वहीं जब करण ने ईशान से पूछा कि आपके फोन नें जाह्नवी का नाम किस नाम से सेव है. जिसके बाद वे कहते हैं कि उनके फोन में जाह्नवी का नाम जाह्नवी बोनी कपूर के नाम से सेव है.

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।