InCollage 20230120 233814224

Anant Ambani Radhika Merchant Engagement

अंबानी परिवार के लिए 19 जनवरी 2023 का दिन बहुत खास है। इस दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने सगाई कर ली है। अब उन्हें बधाई देने उनके आवास पर ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन, अनुपमा चोपड़ा, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, अक्षय कुमार, करण जौहर, सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर जैसे लोग पहुंचे हैं।

images 2023 01 20T233216.363

ऐश्वर्या राय ने ब्लू ग्रीन अनारकली गोल्डन ड्रेस और हील्स पहन रखी थी

ऐश्वर्या राय ने इस अवसर पर ब्लू ग्रीन अनारकली गोल्डन ड्रेस और हील्स पहन रखी थी। वहीं, आराध्या ने सिल्वर ब्लू सूट पहन रखा था। राधिका मर्चेंट ने इस अवसर पर गोल्डन लहंगा पहन रखा है। वहीं, अनंत में डीप ब्लू आउटफिट पहन रखा है। नीता अंबानी ने लाल और गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी है। परिवार के और लोग भी काफी सज-धज कर नजर आए। वहीं, पार्टी में भाग लेने टीना अंबानी और अनिल अंबानी भी पहुंचे थे। दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे।

images 2023 01 20T233406.818

राधिका और अनंत की रोका सेरेमनी के बाद पार्टी रखी गई थी

इसके पहले राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की ट्रेडिशनल रोका सेरेमनी के बाद 30 दिसंबर को मुंबई में पार्टी रखी गई थी। इसमें भाग लेने शाह रुख खान, सलमान खान, जाह्नवी कपूर और रणवीर सिंह जैसे कई कलाकार पहुंचे थे। सभी ने इस अवसर पर दोनों को बधाई भी दी थी। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की फोटो और वीडियो भी काफी वायरल होती है। दोनों का अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आता है।

images 2023 01 20T233157.686

राधिका मर्चेंट वीरेंद्र मर्चेंट की बेटी है

राधिका मर्चेंट वीरेंद्र मर्चेंट की बेटी है। उन्हें भरतनाट्यम आता है। जून 2022 में राधिका के लिए एक सेरेमनी रखी गई थी। राधिका के डांस में महारत प्राप्त करने के बाद इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। इसमें भी कई कलाकारों ने भाग लिया था। वहीं, राधिका मर्चेंट ने लाइव परफॉर्म भी किया था। सभी उनका डांस देखकर चकित रह गए थे।

images 2023 01 20T233443.832