images 2023 03 17T004415.463

फैशन क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर है और इन दिनों एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं| बता दे अभी कुछ महीने पहले ही सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपनी जिंदगी में एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया था और वही बेटे वायु कपूर आहूजा को जन्म देने के बाद से ही एक्ट्रेस सोनम कपूर सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गई है| सोनम कपूर भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती है लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी उपस्थिति बनाए रखती है और आए दिन अपनी और अपनी फैमिली की खूबसूरत झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर करती है|

Screenshot 20230317 004259 Facebook

सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के चेहरे का दीदार तो अभी तक लोगों को नहीं करवाया है परंतु सोशल मीडिया पर वह आए दिन अपने बेटे की क्यूट क्यूट सी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिन पर सोनम कपूर के फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं| सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा भी अपने बेटे वायु कपूर पर जान लुटाते हैं और आए दिन आनंद आहूजा अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे चाहते हैं| इसी बीच सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बेटे और अपने पति आनंद आहूजा की कुछ तस्वीरें साझा की है और इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा अपने बेटे को गोद में लेकर सैर पर निकले हैं|

Screenshot 20230317 004246 Facebook

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर ने जैसे ही अपने बेटे और पति की इन तस्वीरों को साझा किया वैसे ही यह तस्वीरें वायरल हो गई है और इन तस्वीरों पर अदाकारा के फैन दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं|सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग एंगल से ली गई कई तस्वीरें शेयर की है और इनमें से एक तस्वीर में सोनम कपूर अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रही है और एक अन्य तस्वीर में आनंद आहूजा अपने गोद में अपने बेटे वायु कपूर को लिए हुए दिखाई दे रहे हैं|

Screenshot 20230317 004232 Facebook

इसके अलावा सोनम कपूर ने अपनी एक मिरर सेल्फी भी शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में बेहद हसीन दिख रही है और उनके चेहरे की मिलियन डॉलर स्माइल इस तस्वीर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है| सोनम कपूर ने अपने नन्हे बेटे वायु कपूर आहूजा की एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें मां और बेटे दोनों ही सोफे पर आराम फरमाते हुए देखे जा सकते हैं और इस दौरान सोनम कपूर एक किताब पढ़ती हुई दिखाई दे रही है और अपने बेटे वायु कपूर को भी किताब में कुछ दिखाती हुई नजर आ रही है| इसके अलावा सोनम कपूर ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वह सड़कों पर अपने बेटे को लिए हुए घूमती हुई दिखाई दे रही है|

Screenshot 20230317 004221 Facebook

सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई उनके बेटे की तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस के फैन जमकर प्यार बरसा रहे हैं|आपको बता दें एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ बहुत ही ग्रैंड अंदाज में शादी रचाई थी और शादी के 3 साल बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है और उन्होंने पिछले ही साल अपने जिंदगी में अपने बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया था|

शादी के बाद से ही सोनम कपूर अपने पति और फैमिली के साथ लंदन में रह रही हैं हालांकि वह माता पिता और परिवार वालों से मिलने के लिए भारत अक्सर आती जाती रहती हैं|