Wednesday, 11 November 2026

देर रात पार्टी से मुंह छ‍िपाकर न‍िकलीं अमृता अरोड़ा, साथ में द‍िखे फरहान अख्‍तर, लोग बोले- इतनी क्‍यों लगाई?

देर रात पार्टी से मुंह छ‍िपाकर न‍िकलीं अमृता अरोड़ा, साथ में द‍िखे फरहान अख्‍तर, लोग बोले- इतनी क्‍यों लगाई?

इस पार्टी में अमृता की बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), फरहान अख्‍तर (Farhan Akhtar), श‍िबानी दांडेकर, कर‍िश्‍मा कपूर समेत कई स‍ितारे पहुंचे. लेकिन पार्टी खत्‍म होने पर ज‍िसअंदाज में बर्थडे गर्ल अमृता अरोड़ा इस पार्टी से न‍िकली हैं उसने उन्‍हें एक बार फिर खबरों में ला द‍िया है. देर रात खत्‍म हुई इस पार्टी से न‍िकली अमृता अरोड़ा का एक वीड‍ियो जमकर वायरल वायरल हो रहा है, ज‍िसके चलते वो ट्रोल भी हो रही हैं.

दरअसल अमृता अरोड़ा, एक्‍टर फरहान अख्‍तर के साथ इस पार्टी से बाहर न‍िकलीं. अमृता, फरहान अख्‍तर की जैकेट में मुंह छ‍िपाकर मीड‍िया के कैमरों से बचने की कोशिश करते हुए सीधे अपनी कार तक पहुंची. यानी पार्टी से न‍िकलने के बाद की तस्‍वीरों में अमृता का चेहरा नहीं आ रहा है. अमृता और फरहान के पीछे अमृता अरोड़ के पति शकील लदक भी द‍िख रहे हैं. हालांकि इस वीड‍ियो में द‍िख रहा है कि फरहान ये सब करते हुए हंस भी रहे हैं. आप भी देख‍िए ये वीडि‍यो.

इस वीड‍ियो पर अब लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अमृता अरोड़ा को जमकर ट्रोल क‍िया जा रहा है. एक यूजर ने कमेंट क‍िया कि ‘पार्टी में इतना नशा करते ही क्‍यों हैं कि मुंह छ‍िपाकर न‍िकलना पड़े.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने ल‍िखा, ‘अमृता अरोड़ा का कौन फोटो न‍िकालेगा, वो क्‍यों अपना मुंह छ‍िपा रही है.’ एक यूजर ने ल‍िखा, ‘पता नहीं ऐसा काम क्‍यों करते हैं ये लोग क‍ि मुंह छ‍िपाना पड़े.’

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।