images 2022 11 09T002001.151

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सितारें ऐसे हैं, जिन्होंने तकरीबन हर एक्टर्स के साथ काम किया है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो बहुत ज्यादा फेमस तो हैं, लेकिन उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम नहीं किया है। अगर आप फिल्मों के प्रेमी हैं तो आप ये जानते ही होंगे की कुछ बड़े कलाकारों ने एक-दूसरे के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। इस लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल है। वैसे तो ये दोनों अव्वल दर्जे के मंझे हुए कलाकार हैं। लेकिन इन दोनों ने कभी भी किसी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया।

आपको बता दें कि दोनों के एक साथ काम न करने के पीछे का कारण भी एक बॉलीवुड एक्टर ही हैं। दरअसल, यंग मैन अनील कपूर ने कभी दोनों को एक साथ काम नहीं करने दिया। जी हां, अनील ही वो कलाकार हैं। जिसके चलते फैंस कभी अमिताभ और माधुरी को एक साथ नहीं देख पाए। बता दें कि इसके पीछे एक स्टोरी है। जब धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। तब उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली। उनकी शुरुआती कुछ फिल्में भी फ्लॉप गई थी। जिसके बाद उन्होंने सोंचा कि उन्हें कोई ऐसी फिल्म करनी चाहिए, जिसके चलते वो लोगों में अपनी पहचान बना सकें।

इस दौरान अनील कपूर एक अच्छे एक्टर थे। उन्होंने माधुरी को चांस दिया और अपनी फिल्म में बतौर एक्ट्रेस रोल दिया। जिसके बाद दोनों की जोड़ी ने कमाल दिखाया और लोगों को अपना दीवाना बनाया। दोनों कलाकारों की जोड़ी बहुत चली और फैंस को भी इनकी जोड़ी बहुत पसंद आने लगी। जिसके बाद दोनों कलाकारों ने ‘बेटा’, ‘तेजाब’, ‘हिफाजत’, ‘परिंदा’ जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में दी। जिसके बाद माधुरी की काम करने की बारी आई अमिताभ बच्चन के साथ। लेकिन अनिल कपूर ने माधुरी को अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं करने दिया। बता दें कि आज के समय में दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

वहीं अगर बात करें माधुरी और अनील के वर्कफ्रंट की तो माधुरी इस समय फिल्मों से दूर अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस आने वाले दिनों में ओटीटी पर रिलीज होने वाले शो ‘द फेम गेम’ में दिखने वाली हैं। वहीं अनील कपूर जल्द ही फिल्म ‘एनिमल’, ‘जुग जुग जियो’ और ‘तख्त’ में नज़र आ सकते हैं। फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।