images 2023 01 31T021355.109

बॉलीवुड की ‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नज़र आती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। साथ ही जमकर प्यार भी लुटाते हैं। इस बीच हाल ही उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वो जमीन से डॉलर उठा रही हों। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। लोगों का कहना है कि अब ये नौबत आ गई है क्या कि उन्हें जमीन से पैसे उठाने पड़ रहे हैं।

आपको बता दें कि फातिमा ने ये तस्वीरें खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर की हैं। जिसमें वो बेबी पिंक कलर के ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन में दिख रही हैं। उनका ये गाउन हाई-थाई स्लिट है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बेबी कट स्टाइल में अपने बालों को खोला हुआ है।

यहाँ भी पढ़िए जब शाहिद कपूर के पीछे पड़ गई थी सुपरस्टार राजकुमार की बेटी, थाने में दर्ज करानी पड़ गई थी शिकायत

वहीं, एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट ईयरिंग्स और क्लच के साथ अपने लुक को पूरा किया है। उनका क्लच डॉलर की डिजाइन में बना हुआ है। ऐसे में देखकर लोगों को लग रहा है कि वो जमीन से डॉलर उठा रही हैं। लेकिन बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। वो जमीन पर बैठकर अपने क्लच के साथ पोज दे रही हैं।

फातिमा की ये तस्वीर लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। जहां कुछ लोगों ने हार्ट और फायर वाले इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया है। वहीं, कुछ लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स के साथ रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘लेकिन मैं तो आज भी गिरे हुए पैसे नहीं उठाता’। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘आप दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस ड्रेस में आप बला की खूबसूरत लग रहीं हैं’। इस तरह के कई कमेंट्स उनकी तस्वीर पर किए गए हैं।

खैर, बात करें फातिमा के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस आने वाले दिनों में दो फिल्मों में दिखने वाली हैं। जिनमें ‘सैम बहादुर’ और ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ की सीक्वल का नाम शामिल है। दर्शकों को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस फिल्म ‘लुडो’, ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में दिखाई दी थी। जिसे लोगों की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। ऐसे में फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।