मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की पहली तस्वीर, सितारों ने लुटाया जमकर प्यार

Alia Bhatt First Photo After Becoming A Mother: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर 6 नवंबर को…

Alia Bhatt First Photo After Becoming A Mother: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर 6 नवंबर को बेबी गर्ल ने जन्म लिया था। बेटी के बर्थ की जानकारी खुद ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कपूर परिवार में आई इस खुशी में पूरे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक शामिल हुआ। रालिया की बेटी की पहली झलक देखने के लिए हर कोई बेताब है। मां बनने के बाद अब आलिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया है। उनके इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ही नहीं, बल्कि सितारे भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

आलिया भट्ट ने बेटी के जन्म के बाद शेयर किया पहला पोस्ट

आलिया भट्ट का हालिया पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में उनकी शक्ल तो नहीं दिख रही है, लेकिन उनके हाथ में एक बड़ा सा कप है, जिस पर मामा लिखा हुआ है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए डार्लिंग्स एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, यह मैं हूं। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया। इस पोस्ट में पूरा फोकस उनके बड़े से कप पर किया गया है। आलिया के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनसे उनकी बेटी का हाल-चाल पूछ रहे हैं।

मां बनने के बाद आलिया भट्ट द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर पर सितारे और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने लिखा, क्यूट। एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान ने कमेंट करते हुए लिखा, बेबी। इसके अलावा मनीष मल्होत्रा और जोया अख्तर ने भी आलिया की फोटो पर प्यार लुटाया। सितारों के अलावा फैंस भी आलिया भट्ट से उनकी बेटी का हाल चाल ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हमारी लिटिल डार्लिंग कैसी है। उम्मीद करते हैं कि आप और वह दोनों हेल्दी होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा, प्लीज हमें अपने बेबी की पिक्चर दिखा दो, हम उसे देखना चाहते हैं।

रणबीर और आलिया की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। दोनों ने एक्टर के घर वास्तु पर ही परिवार और दोस्तों के बीच सात-फेरे लिए थे। आलिया ने रणबीर संग शादी के बंधन में बंधने के डेढ़ महीने बाद एक फोटो के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

लेखक की जानकारी जल्द उपलब्ध होगी।