images 2022 11 06T184251.075

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। ये खबर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई। जिस कपल का ये बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे आखिरकार वो पल आ ही गया है। सच में उनके लिए आज का दिन बेहद ही खास है।

कुछ वक्त पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का हॉस्पिटल पहुंचने से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। हर कोई बस इसी न्यू का इंतजार कर रहा था कि आलिया भट्ट के लड़का हुआ है या फिर लड़की। वीडियो के अंदर दोनों अस्पताल की तरफ कार में बैठकर जाते हुए दिखाई दे रहे थे।

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई थी उसके मुताबिक नवबंर के महीने में आलिया भट्ट की डिलीवरी एचएच रिलायंस अस्पताल में होने वाली थीं। ऐसे में आज दोनों सुबह इसी हॉस्पिटल की तरफ जाते हुए दिखाई दिए थे। वैसे तो एक्ट्रेस की डिलीवरी की तारीख इस महीने के आखिर में 28 नवंबर से 30 नवंबर के बीच दी गई थी। लेकिन नवंबर की शुरुआत में ही आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया। खैर, आलिया और रणबीर दोनों माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह से पहले ही तैयार थे और पहले से ही बच्चे के कमरे को तैयार कर चुके थे। कपूर परिवार और भट्ट परिवार इस बड़े दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। दोनों की शादी काफी ज्यादा प्राइवेट हुई थी। शादी में केवल करीबी लोग और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। जब शादी के बाद आलिया भट्ट की प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई थी तो फैंस काफी हैरान रह गए थे।