Wednesday, 11 November 2026

महेश भट्ट ने अपने बेटी को भी नहीं छोड़ा, कम उम्र में आलिया को पैसे दे कर करवाते थे उनसे यह काम, प्रेग्नेंट आलिया हुई इमोशनल…

महेश भट्ट ने अपने बेटी को भी नहीं छोड़ा, कम उम्र में आलिया को पैसे दे कर करवाते थे उनसे यह काम, प्रेग्नेंट आलिया हुई इमोशनल...

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज के समय में काफी ज्यादा जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। आलिया की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि आलिया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन पर उनके फैंस काफी प्यार लूटाते हैं। हाल ही में आलिया के पिता महेश भट्ट ने उनसे जुड़ा एक खुलासा किया है।

आपको बता दें कि आलिया आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनके पिता महेश भट्ट हैं। महेश भट्ट ने अपनी बेटी के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि आलिया चंद रुपयों के लिए अपने पिता के पैरों में क्रीम लगाती थी। जिसे सुनकर आलिया के फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। महेश भट्ट का ये खुलासा काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

महेश भट्ट ने अपनी बेटी आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने बोला कि जितना पैसा उन्होंने 50 सालों में कमाया, उतना पैसा आलिया ने कुछ सालों में ही कमा लिया। आलिया बहुत समझदार लड़की है। इसके साथ ही महेश ने कहा कि वो फिल्में बनाने वालों की इज्जत करते हैं और जो फिल्मों में काम करते हैं उनकी भी। महेश ने बोला की ये कितनी अच्छी बात होती है जब कोई छोटी उम्र में ही सफलता के बादलों को छुए।

बता दें कि आलिया भट्ट नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने छोटी उम्र में ही बड़ी सफलता पा ली है। आलिया ने साल 1999 में एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म ‘संघर्ष’ में काम किया था। जिसके बाद उन्होंने साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की। फैंस को उनकी एक्टिंग पसंद आई। जिसके बाद आलिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्में की।

वहीं अगर बात करें आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की तो वो फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म में आलिया मुख्य किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ नज़र आएंगी। आलिया की ये फिल्म 25 फरवरी 2022 को रिलीज़ होगी। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।