शादी के बाद अक्षर पटेल ने पत्नी संग किए महाकाल के दर्शन। देखिए तस्वीरें।

पिछले महीने शादी करने के बाद केएल राहुल और अक्षर पटेल दोनों अपनी पत्नियों के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंच चुके…

पिछले महीने शादी करने के बाद केएल राहुल और अक्षर पटेल दोनों अपनी पत्नियों के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंच चुके हैं। सोमवार को अक्षर पटेल अपनी वाइफ मेहा पटेल के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे

अक्षर महाकाल के दरबार में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे यहां वह भस्म आरती में भी शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर अक्षर पटेल की महाकाल के दरबार में पूजा करते हुए तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षर पटेल ने बताया कि वे 5 साल पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे थे, लेकिन भस्म आरती के दर्शन नहीं कर पाए थे। इसके बाद से ही उन्हें भस्म आरती के दर्शन की अभिलाषा थी। आज उनकी यह कामना पूरी हो गई है।

अक्षर पटेल ने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर सुकून मिला जैसे दर्शन चाहता था वैसे दर्शन हुए मैं बाबा महाकाल को बहुत मानता हूं उनकी भक्ति करता हूं, भगवान भोले सबके साथ है।

अक्षर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में हिस्सा लेने के लिए इंदौर आए हैं। यह मुकाबला एक मार्च से खेला जाएगा। चार मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-0 से आगे है।

About the author