images 2023 01

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। वे उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। वहीं, उनकी बेटी न्यासा (Nysa Devgan) भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने भले फिल्मी दुनिया में एंट्री न की हो, लेकिन उनके फैंस की फेहरिस्त कुछ कम नहीं है।

वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज को प्राइवेट कर रखा है। ऐसे में हर कोई उनकी पोस्ट नहीं देख सकता। इस बीच हाल ही में उनकी (Nysa Devgan) एक तस्वीर सामने आई है। जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी ये पोस्ट बेहद बोल्ड है।

बता दें कि न्यासा (Nysa Devgan) की ये हालिया पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ दिख रहीं हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का बेहद डीप नेक टॉप पहन रखा है। जिसमें उनका लुक बेहद बोल्ड लग रहा है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। न्यासा (Nysa Devgan) का अंदाज घायल करने वाला है। ऐसे में फैंस उनकी तस्वीरों पर ढेर सारे हार्ट और फायर वाले इमोजी शेयर कर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने ‘गॉर्जिअस’, ‘अमेजिंग’, ‘स्टनिंग’, ‘हॉटनेस ओवरलोडेड’ जैसे कमेंट्स किए हैं।

वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहीं हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘यही संस्कार हैं’। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या मां ने यहीं सिखाया है?’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस तरह के कपड़े क्यों पहनती हो?’ कुछ का कहना है कि वो (Nysa Devgan) अकाउंट प्राइवेट करके ऐसी तस्वीरें ही शेयर करती हैं। इस तरह के कई कमेंट्स उनकी पोस्ट पर किए गए हैं।

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब न्यासा (Nysa Devgan) ने इस तरह की बोल्ड तस्वीर शेयर की हो। इससे पहले भी वो अक्सर ऐसी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसको लेकर लोग काजोल (Kajol) के संस्कार पर सवाल उठाने रहते हैं। हालांकि, उनका अकाउंट प्राइवेट होने के चलते हर कोई उनकी तस्वीरें नहीं देख सकता। लेकिन उनकी तस्वीरें कहीं-न-कहीं से सामने आ ही जाती है। जो लोगों को घायल कर देती है।