Sunday, 25 October 2026

सलमान का नाम सुनते ही छलका अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या का दर्द, कहा – उसने मेरे शरीर के इस अंग पर …

सलमान का नाम सुनते ही छलका अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या का दर्द, कहा – उसने मेरे शरीर के इस अंग पर …

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से मशहूर एक्टर सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी पर्सनालिटी के साथ-साथ उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। सल्लु भाई उर्फ सलमान खान की लाइफ में कई गर्लफ्रेंड्स भी रह चुकी हैं। जिसमें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम सबसे ऊपर आता है। बता दें कि एक्टर का नाम फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी अदाकाराओं के साथ जुड़ चुका है। सलमान कई एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। लेकिन सलमान ने असल में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से ही प्यार किया है। इसका सबूत उन्होंने जिंदगी भर कुंवारा रह कर दे दिया।

आपको बता दें कि अब सलमान और ऐश्वर्या को साथ नहीं देखा जाता लेकिन आए दिन दोनों के पुराने रिश्ते सुर्खियों में छा जाते हैं। दोनों का रिश्ता आए दिन लोगों के जुंबा पर रहता है। जिसके चलते दोनों कलाकार सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में दोनों के सुर्खियों में रहने के पीछे के कारण एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का एक खुलासा है। सभी को ये तो पता है कि दोनों कलाकार अलग हो चुके हैं लेकिन उन्हें ये नहीं पता है कि आखिर ऐश और सलमान ने अलग होने का फैसला क्यों किया।

वहीं अगर बात करें उनके खुलासे की तो ऐश्वर्या राय ने बताया कि सलमान उन पर हाथ उठाते थे। दोनों के बीच कई बार बहस भी हो चुकी है। जिसके चलते सलमान ने ऐश्वर्या को मारा भी है। एक्ट्रेस ने बताया था कि सलमान ने उनके शरीर पर इतने चोट के निशान दिए थे कि उन्हें शूट पर जाने से पहले इसे छुपाना पड़ता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान एक्ट्रेस पर हाथ उठाते थे। वहीं जब ऐश्वर्या ने सलमान से मिलने के लिए मना कर दिया, तब सलमान उनके मोहल्ले में आकर तमाशा खड़ा करते थे।

जिससे एक्ट्रेस के पड़ोसियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। सलमान की इस हरकत के चलते एक्ट्रेस को मजबूरन उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ी थी। तो अब आप जान ही गए होंगे कि आखिर दोनों के अलग होने के पीछे क्या कारण था।

वहीं अगर बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन की तो वो सलमान से अलग होने के बाद अभिषेक बच्चन संग शादी करके सेटल हो गई हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। कपल की एक बेटी भी है। जिसका नाम उन्होंने आराध्या रखा है। बेटी के साथ ऐश्वर्या और अभिषेक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।