Ahan Shetty ने केएल राहुल और तान्या श्रॉफ के साथ की न्यू ईयर पर पार्टी, अब तस्वीरें शेयर कर कही ये बात

Ahan Shetty Party Pics: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। अहान शेट्टी की…

Ahan Shetty Party Pics: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। अहान शेट्टी की केएल राहुल के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। उन्होंने न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की है।

सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही है और दोनों जल्द शादी करने वाले है। दोनों की शादी की फैंस बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके पहले खबर आई है कि दोनों खंडाला में सुनील शेट्टी के घर पर शादी कर सकते हैं। केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर 2021 में सार्वजनिक किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की। फैंस दोनों को साथ देखकर काफी खुश होते हैं। अब दोनों ने नए साल का स्वागत साथ मिलकर किया है। दोनों दुबई में अपने परिवार के लोगों के थे।

आथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी ने भी पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की है। इसमें केएल राहुल को भी देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में वह अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह तान्या और केएल राहुल के साथ नजर आ रहे हैं। तीसरी तीसरी तस्वीर में उनके दोस्त वेदांत महाजन भी नजर आ रहे हैं। अगर आप इस तस्वीर को बहुत ध्यान से देखेंगे तो आपको आथिया शेट्टी और केएल राहुल भी तस्वीरों में नजर आएंगे। अहान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, लेट होने से अच्छा है कभी ना हो।

केएल राहुल और अहान शेट्टी बहुत अच्छे दोस्त है। हाल ही में अहान शेट्टी के 27वें जन्मदिन पर केएल राहुल ने तस्वीरें शेयर की थी। इस बीच आथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले 3 वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अब दोनों 21 से 23 जनवरी को शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां की जा रही है।

लेखक की जानकारी जल्द उपलब्ध होगी।