images 2022 11 16T234617.456

एक्ट्रेस बिपाशा बसु बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। फैंस को उनका ये अंदाज़ खूब भाता है। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में बोल्ड सीन्स दिए हैं। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने फिल्मी करियर से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। जिसमें उन्होंने किसिंग सीन करने से लेकर इंटीमेट सीन देने को लेकर कई बातें बताई हैं। एक्ट्रेस की ये बातें सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है कि उन्होंने लीग से हटकर कुछ करने की धुन में अपने करियर में कई बड़े रिस्क लिए थे।

बिपाशा ने एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत में खुलासा किया कि जब उनकी फिल्म ‘राज’ रिलीज़ हुई थी, उस दौरान लोग एक्ट्रेस के किरदार को देखकर इस कदर डरने लगे थे कि डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने ये कह दिया था कि वो जल्द से जल्द ब्वॉयफ्रैंड ढूंढ लें। क्योंकि इस फिल्म के बाद उन्हें ब्वॉयफ्रैंड नहीं मिलने वाला। लेकिन उन्होंने भी विक्रम से कह दिया था कि उन्हें ब्वॉयफ्रैंड जरूर मिलेगा।

साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म ‘जिस्म’ में उनके किरदार पर बातचीत की। जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस फिल्म के लिए खुद ही महेश भट्ट और पूजा भट्ट के पास पहुंच गई थी। बिपाशा का कहना था कि जब उन्होंने फिल्म जगत में एंट्री ली, तब अभिनेत्रियां बोल्ड शॉट्स नहीं देती थी। लेकिन वो कुछ हटकर करना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने ‘जिस्म’ में काम करने का फैसला किया और जॉन के साथ कई इंटीमेट सीन्स फिल्माए।

वहीं, फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ में रणबीर कपूर के साथ किसिंग सीन पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो ये सीन नहीं करना चाहती थी। जिसके लिए वो यशराज के पास पहुंच गई और स्क्रिप्ट बदलने के लिए कहने लगी। लेकिन वो नहीं माने। ऐसे में उन्हें ये सीन करना ही पड़ा।

बता दें कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में थी। जहां वो सबसे पहले फिल्म ‘अजनबी’ में दिखाई दी थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की गर्लफ्रैंड की भूमिका निभाई थी। हालांकि, बिपाशा को इस फिल्म से वो पहचान नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘राज’ की। जहां लोगों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया। एक्ट्रेस को उनके काम के लिए खूब सराहा भी गया। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ डिनो मोरिया ने स्क्रीन शेयर किया था। इसके बाद एक्ट्रेस एक के बाद एक कई फिल्मों में दिखी, जिनमें कई हिट साबित हुई। वहीं बात करें बिपाशा की लव लाइफ की तो उन्होंने 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इससे पहले उनका नाम जॉन अब्राहम और डिनो मोरिया के साथ जुड़ा था।