Wednesday, 11 November 2026

आलिया के माँ बनने के बाद दीपिका ने निकाली रणबीर की दी हुई आखरी निशानी

आलिया के माँ बनने के बाद दीपिका ने निकाली रणबीर की दी हुई आखरी निशानी

बॉलीवुड के चॉक्लेट ब्वॉय रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। रणबीर आज के समय में काफी ज्यादा जाना-माना नाम बन चुके हैं। उन्होंने कई फिल्में की हैं। जिसके चलते उन्होंने करोड़ों फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है। बीते काफी समय से रणबीर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनकी शादी है। बीते दिनों रणबीर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की थी। जिसकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। लेकिन इस बार एक्टर के सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनकी एक्स गर्लफ्रेंगौरतरब है कि रणबीर कपूर की ये एक्स गर्लफ्रेंड कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड की मस्तानी हैं।

एक समय पर रणबीर और दीपिका एक-दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते थे। वे हमेशा एक साथ रहना चाहते थे। जिसके चलते रणबीर के घर में दीपिका के लिए एक कमरा भी खाली करवा दिया गया था। जिसमें एक्ट्रेस ने कुछ समय बिताया था। लेकिन दोनों का रिश्ता शादी तक आने से पहले ही टूट गया। दरअसल, एक्टर कैटरीना कैफ को चाहने लगे थे। जिसके बाद रणबीर और दीपिका के बीच कैट आ गई और उनका रिश्ता टूट गया।

आज के समय में तो दोनों कलाकार शादी कर अपनी-अपनी लाइफ में सेटेल हो गए हैं। लेकिन दोनों के रिलेशन की खबरें आज भी वायरल होती रहती हैं। इस बार दोनों के सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण एक टैटू है। दरअसल, जिस समय रणबीर, दीपिका को डेट कर रहे थे। तब दीपिका ने उनके लिए अपनी गर्दन के पिछले हिस्से पर एक टैटू बनवाया था। जो उनकी शादी तक उनकी गर्दन के पीछे ही था। लेकिन अचानक एक बार नोटिस किया गया था कि उनका टैटू उनकी गर्दन से गायब है। जिसके बाद यूज़र्स काफी ज्यादा हैरान हो गए थे।

यूज़र्स ये जानना चाहते हैं कि दीपिका ने उस टैटू का क्या किया। कहीं उन्होंने इस टैटू को लेज़र सर्जरी से हटवा तो नहीं लिया। या फिर टैटू को छुपाने के लिए दीपिका मेकअप का सहारा लेती हैं। अब ये तो दीपिका ही जानती होंगी। हाल ही में उनकी कांस फिल्म फेस्टिवल की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसमें उन्होंने बालों का जुड़ा बना रखा था। इन तस्वीरों में भी उनकी गर्दन को के पीछे कोई टैटू नहीं दिख रहा है। एक्ट्रेस इस दौरान काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।