images 98

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जहां फैंस और इंडस्ट्री के लिए भाईजान हैं तो वहीं फीमेल फैंस की नजर में वो मोस्ट एलिजिबल हैंडसम बैचलर हैं। सलमान के अभिनय के अलावा फैंस उनके गुड लुक्स और दबंग अंदाज के लिए उन्हें काफी पसंद करते हैं। सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री की बहुत सी हीरोइने ऐसी हैं जो उन पर अपनी जान छिड़कती हैं। वहीं सलमान से भी अक्सर पूछा जाता है कि वो शादी कब करेंगे लेकिन फिलहाल अभी तक किसी को इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है। अब हाल ही में बॉलीवुड की एक ग्लैमरस अभिनेत्री ने अपनी इच्छा जाहिर की है कि उन्हें अगर मौका मिले तो वो सलमान की दुल्हनिया बनना चाहेंगी।

खान परिवार की बहू बनना चाहती हैं उर्वशी: दरअसल मशहूर अभिनेत्री और ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो सलमान खान को बहुत पसंद करती हैं। एक इंटरव्यू में उर्वशी ने कहा कि, ‘दुनिया की कौन सी लड़की होगी जो सलमान खान से शादी नहीं करना चाहेगी? उन्होंने कहा कि अगर सलमान मुझसे शादी करने के लिए तैयार हैं तो मैं खुद को खुशकिस्मत समझूंगी। हालांकि ये सिर्फ उर्वशी की दीवानगी है और बहुत सी हसीनाओं की तरह उन्हें भी अपनी ये दीवानगी जाहिर करने में कोई दिक्कत नहीं है।

वहीं बात करें सलमान की तो वो अभी भी शादी के मूड में नजर नहीं आते हैं। हालांकि उनका नाम बॉलीवुड की बहुत सी खूबसूरत हसिनाओं संग जुड़ा था और कईयों से उनकी शादी फिक्स होने तक की भी चर्चा हुई थी। 90 के दशक में सलमान का अफेयर संगीता बिजलानी से था और दोनों शादी करने वाले थे। हालांकि किसी कारण से दोनों का ब्रेकअप हो गया था जिस वजह से ये शादी नहीं हो पाई।

इन हसीनाओं से था सलमान का अफेयर: इसके बाद सलमान का नाम पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय से जुड़ा था। दोनों की नजदीकियों की खबरें अक्सर चर्चा में आती थीं। वहीं उनकी जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद थी। हालांकि दोनों का रिश्ता एक बेहद ही कड़वे मोड़ पर खत्म हुआ था जिसके बाद से आज तक दोनों एक दूसरे को नजरअंदाज करते दिखते हैं। साल 2007 में ऐश्वर्या ने भी अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी और उनकी बेटी आराध्या भी अब बड़ी हो रही है।

ऐश्वर्या के अलावा सलमान का अफेयर कटरीना कैफ से था। दोनों की फिल्में फैंस को काफी पसंद आती हैं और उनकी केमेस्ट्री के भी लोग दीवाने थे। हालांकि कटरीना का भी सलमान से ब्रेकअप हो गया। इसके बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती बनी रही। वहीं पिछले साल दिसंबर के महीने में य कटरीना ने विक्की कौशल से शादी कर ली और अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं।

सलमान के साथ अक्सर यूलिया वंतूर नजर आती हैं और खबरों की मानें तो सलमान संग उनका अफेयर चल रहा है। हालांकि सलमान अपने इस रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वो कभी ईद कभी दीवाली में भी नजर आएंगे।