34 साल की उम्र में ‘साथ निभाना साथिया’ फेम Rucha Hasabnis दूसरी बार बनीं मां, दिया बेटे को जन्म
Bhojpuri industry Bollywood Entertainment TV actress Tv serial

34 साल की उम्र में ‘साथ निभाना साथिया’ फेम Rucha Hasabnis दूसरी बार बनीं मां, दिया बेटे को जन्म

साथ निभाना साथिया फेम रुचा हसब्निस से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह गुड न्यूज दी है। इससे पहले अभिनेत्री एक बेटी की मां है, जिसका जन्म 2019 में हुआ था।टेलीविजन के मशहूर सीरियल साथ निभाना साथिया फेम रुचा हसब्निस के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। 34 साल की उम्र में अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है और इसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जताई है। रुचा की इस गुड न्यूज के बाद से ही फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों रुचा हसब्निस रसोड़े में कौन था डायलॉग की वजह सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रही थीं।

रुचा हसब्निस से अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपने बेटे के जन्म की गुड न्यूज सभी को दी है। इसमें उनके बेबी बॉय के पैरों की झलक देखने को मिल रही है और उन्होंने हाथ में एक बोर्ड लिया हुआ है जिस पर लिखा है कि तुम जादू हो। इसके साथ ही अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, ‘रुही का साइड किक, और ये है बेबी बॉस।’

साथ निभाना साथिया में नजर आई अभिनेत्री भाविनी पुरोहित ने रुचा को मां बनने पर बधाई दी है। वहीं, फैंस अभिनेत्री को बधाई देने के साथ ही बेटे का चेहरा दिखाने की भी अपील कर रहे हैं। ज्ञात हो कि अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वहीं, इससे पहले अभिनेत्री एक बेटी की मां है, जिसका जन्म 2019 में हुआ था।

बता दें कि रुचा हसब्निस ने ‘साथ निभाना साथिया’ से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसमें उन्होंने ग्रे कैरेक्टर प्ले किया था, जिसे लोगों ने भी काफी पसंद किया था। वहीं, 2015 में रुचा ने बिजनेसमैन राहुल जगदले से शादी कर ली और शोबिज से दूर हो गईं। वहीं, अब अभिनेत्री सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।