InCollage 20230127 014158787

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार और मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आ चुके हैं। एक्टर ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर जिस भी किरदार को निभाते हैं, उसे पर्दे पर जिंदा कर देते हैं। हर कोई एक्टर की जिंदादिली और पर्सनैलिटी का दीवाना है।

आपको बता दें कि एक्टर आए दिन सुर्खियों में रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। एक्टर कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी लव लाइफ के चलते। इस बार भी कुछ ऐसा ही है जब आमिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हैं। दरअसल, बीते कुछ महीने पहले एक्टर आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले लिया था।

जिसके बाद दोनों अक्सर सुर्खियों में छाए रहते थे। फैंस भी दोनों के अलग होने के पीछे का कारण जानने के लिए बेकरार हैं। वहीं तलाक के कुछ दिनों बाद से आमिर का नाम दंगल गर्ल फातिमा सना शेख से जोड़ा जाने लगा। जिस पर अब उन्होंने एक खुलासा किया है।

एक्टर 14 मार्च को अपना 57 वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिस दौरान उन्होंने एक खुलासा किया है। एक्टर ने बोला कि उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ उनकी शादी के टूटने का कारण उनकी दूसरी पत्नी किरण राव नहीं थी। उसी तरह अब उनकी पत्नी किरण राव के साथ उनकी शादी टूटने के पीछे भी फातिमा सना शेख का हाथ नहीं है।

एक्टर ने बोला की आज उनकी जिंदगी में कोई भी नहीं है। वहीं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी इस पर खुलासा किया है। उन्होंने आमिर और अपने रिश्ते पर विराम लगा दिया है। साथ ही ये साफ कर दिया है कि वो और आमिर बस एक अच्छे दोस्त हैं, इसके आगे कुछ भी नहीं।

खैर, अगर बात करें आमिर खान के वर्कफ्रंट की तो एक्टर जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ में नज़र आएंगे। फिल्म में आमिर के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, आर्जुन कपूर, योगी बाबू, पंकज त्रिपाठी, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य जैसे कई एक से बढ़कर एक कलाकार नज़र आएंगे। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एक्टर की ये फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी।