Sunday, 25 October 2026

गर्व! जब पुलिस ऑफिसर बनकर युवक पहुंचा अपने स्कूल, टीचर के छुए पैर तो खुशी से दिया ₹1100 का इनाम..

गर्व! जब पुलिस ऑफिसर बनकर युवक पहुंचा अपने स्कूल, टीचर के छुए पैर तो खुशी से दिया ₹1100 का इनाम..

सोशल मीडिया पर टीचर (Teacher) और स्टूडेट्स (Students) के खूबसूरत रिश्ते को दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोई भी टीचर अपनी क्लास में किसी छात्र को पढ़ाता है, तो वह चाहता कि उसका पढ़ाया स्टूडेंट अच्छी नौकरी और अच्छा पद पाए। जब यह सपना पूरा होता है, टीचर का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

क्लास में शैतानी कर रहे छात्रों को टीचर बार-बार समझाते हैं कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें, क्योंकि भविष्य में आगे पढ़ने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। अगर छात्र ध्यान लगाकर पढ़ेंगे, तो भविष्य में डॉक्टर, पुलिस या कोई अच्छी पोस्ट उन्हें मिल सकती है।

अब इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिला है। एक छात्र पुलिस अधिकारी (Police Officer) बनकर कई सालों बाद अपने स्कूल पहुंचा है। आइए जानते हैं कि इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में बारे में

पुलिस अधिकारी बनने के बाद स्कूल पहुंचा छात्र :सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स पुलिस की वर्दी में क्लास में खड़ा है। पुलिस अधिकारी बनने के बाद जब शख्स अपने स्कूल पहुंचता है, तो उसको देखकर सभी बहुत प्रसन्न होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी स्कूल की टीचर को होती है। इसके बाद वह अपने नए छात्रों से पुलिस अधिकारी को मिलवाती है।

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीचर ने अपने हाथ में कुछ पैसे रखे हैं और बच्चों को पुलिस अधिकारी के बारे में बता रही है। क्लास में टीचर ने छात्रों को बताया कि इसने देश के साथ-साथ समाज और अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है। ऐसे तुम लोगों को भी बनना है और ऐसे ही सम्मान तुम्हे भी मिलेगा।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।