पढ़ाई-लिखाई छोड़कर 15 साल की उम्र में बन गई मां, अब लोगों को जबरन ज्ञान बांट रही ये लड़की!
Bollywood model Entertainment Health

पढ़ाई-लिखाई छोड़कर 15 साल की उम्र में बन गई मां, अब लोगों को जबरन ज्ञान बांट रही ये लड़की!

एक समय था जब 15-17 साल तक भी बच्चों को किसी बात की समझ नहीं होती थी। वे सिर्फ अपनी पढ़ाई और खेल में ही व्यस्त रहते थे। लेकिन आज के इस इंटरनेट के दौर में छोटे-छोटे बच्चे भी हर चीज समझने लगे हैं। जहां 14-15 साल की उम्र में बच्चों को अपने स्कूल और परीक्षा की चिंता होनी चाहिए और अपने करियर को कैसे संवारे यह सोचना चाहिए तो वही इस उम्र में अब लड़के-लडकियां बच्चे पैदा करने में लगे हैं।

लोगों को बांट रही जबरन का ज्ञान

हम आपको आज एक ऐसी ही लड़की के बारे में बता रहे हैं जो 15 साल की उम्र से ही बच्चों और परिवार के बीच उलझने लगी। जब किसी ने उस बच्ची से पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही तो वो बात समझने की जगह उल्टा उस व्यक्ति को ज्ञान देना शुरू हो गई। हैरानी वाली बात तो ये है कि कई लोग उस लड़की का समर्थन भी करने लगे हैं

15 साल की उम्र में हो गई प्रेग्नेंट

इस लड़की का नाम हाना बताया जा रहा है जो ब्रिटेन की रहने वाली है। हाना महज 19 साल की हैं। उन्होंने वीडियो मेकिंग ऐप TikTok पर अपने बारे में जब लोगों को बताया तो सभी को उसके टीन मदर वाला मामला किसी को समझ नहीं आया।

दरअसल, हाना ने खुद ही बताया है कि, वो जब सिर्फ 13 साल की थी, तब से वो अपने पार्टनर के साथ। वे दोनों मिले और उन्होंने बहुत मज़े किए। इसका नतीजा ये हुआ कि लड़की 15 साल की उम्र में प्रेगनेंट हो गई और उसने 16 साल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

19 साल की उम्र तक दो बार बनी मां

हाना ने आगे बताया कि, ’16 की उम्र में वो एक बार फिर प्रेगनेंट हुई और अब वह 2 बच्चों की मां बन चुकी है।’ हाना को लग रहा था कि लोग इसे उसकी उपलब्धि बताएंगे लेकिन इसके उलट सोशल मीडिया यूजर्स ने हाना को ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने कमेंट कर कहा, ‘छोटी उम्र में मां बनने को ट्रेंड बंद बनाओ।

बच्चों के हाथ में बच्चे होना क्यूट नहीं है’। तो किसी ने कहा, ‘जब खुद बच्चे हों, तो बच्चे पैदा करना अच्छा नहीं है’। इतनी सी बात पर भड़की लड़की ने ट्रोल्स को जवाब देने के लिए अलग ही बातें करनी शुरू कर दी।

भड़की लड़की ने दिया अलग ही ज्ञान

हाना ने लोगों के कमेंट का जवाब देते हुए कहा कि, ‘वो सलाह देने वाले को नहीं जानती है और न ही वो उसे जानता है। न ही वो सही नाम से सोशल मीडिया पर मौजूद है। जब भी उनसे बात करें तो सही नाम के साथ करें’। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने हाना को सपॉर्ट भी किया। अब यह लड़की अपनी टीन ऐज बेबी प्लानिंग की योजना को लेकर चर्चा का विषय बन गई है।