Tuesday, 10 November 2026

काजोल और रेखा ने 26 साल पहले करवाया था ऐसा ‘बेहूदा’ फोटोशूट, रणवीर सिंह की तस्‍वीरें इसके सामने कुछ नहीं!

काजोल और रेखा ने 26 साल पहले करवाया था ऐसा 'बेहूदा' फोटोशूट, रणवीर सिंह की तस्‍वीरें इसके सामने कुछ नहीं!

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर जमकर बवाल हुआ। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई गई। उन पर महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे। यहां तक कि उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो गया। खैर। ये मामला अभी भी गाहे बगाहे मुद्दा बन जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने ऐसे-ऐसे फोटोशूट कराए हैं कि जिनके सामने रणवीर भी ‘पानी भरते’ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने उनकी नेकेड फोटोज कुछ भी नहीं हैं। ये फोटोशूट किसी एक्टर का नहीं, बल्कि हसीनाओं का है। रेखा और काजोल का है। उस दौर का है, जब ये सब करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। हालांकि, तब भी ऐसे फोटोशूट को ‘बेहूदा’ कहा गया था और दोनों के खिलाफ संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने के भी आरोप लगे थे। काजोल और रेखा ने एक ही कपड़े के अंदर बिना कुछ पहने एकसाथ लिपटकर पोज दिया था। भाई साहब। पोज इतने किलर हैं कि आप एकटक देखते रह जाएंगे। ऐसी सिर्फ एक फोटो नहीं है, कई सारी हैं। आइये आपको दिखाते हैं और बताते हैं कि कब, कहां, कैसे शूट हुआ था।

काजोल और रेखा (Kajol Rekha Photoshoot) के इस फोटोशूट ने सनसनी मचा कर रख दी थी। उस समय इन तस्वीरों को लेकर काफी हल्ला मचा था। उन दिनों इस तरह का फोटशूट कराने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी होती थी।26 साल पहले साल 1996 में काजोल और रेखा ने सिने ब्लिट्स मैगजीन के लिए ये फोटोशूट करवाया था। मैगजीन के कवर पर उनकी फोटोज छपी थीं। दोनों ने न सिर्फ एक जैसी ड्रेसेस पहनकर फोटोज खिंचवाई थीं, बल्कि एक ही कपड़े में भी फोटोज खिंचवाई थी।

बताया जाता है कि इस फोटोशूट पर बहुत बवाल मचा था। इसकी काफी आलोचना हुई थी और दोनों एक्ट्रेसेस पर संस्कृति से खिलवाड़ करने के आरोप लगे थे।काजोल ने 1992 में ‘बेखुदी’ मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा था और उन्हें 1993 में ‘बाजीगर’ फिल्म से पॉप्युलैरिटी मिली थी। उस समय रेखा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार थीं।

भले ही दोनों के फोटोशूट पर बवाल मचा हो, लेकिन इन दोनों हसीनाओं पर कोई असर नहीं पड़ा था। जब काजोल और रेखा साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग रिसेप्शन पर मिले थे, तब काजोल इस फोटोशूट पर जोक मारती नजर आई थीं।

 

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।