Tuesday, 10 November 2026

मिलिए ऋतिक रोशन के भाई-बहनों से, एक है पापा जैसा गंजा तो दूसरी अप्सरा, जाने क्या करते हैं सभी-Pics

भाई-बहनों का साथ हर किसी को प्यारा लगता है। जब परिवार के सभी भाई-बहन आपस में मिलते हैं तो खूब हंसी-मजाक होता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे भाई-बहन हैं जिनके बीच आपस में बहुत प्यार है। आज हम आपको बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के भाई-बहनों से मिलाने जा रहे हैं। बहुत कम लोग इनके बारे में जानते हैं

सबसे पहले ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की बात करते हैं। वह फिल्म एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन के बेटे हैं। उनकी मां का नाम पिंकी रोशन है। राकेश और पिंकी के दो बच्चे हैं। उनके छोटे बेटे ऋतिक रोशन को तो आप सभी अच्छे से जानते हैं। वह वर्तमान में बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं।

ऋतिक का जन्म 10 जनवरी, 1974 को मुंबई में हुआ था। वह अभी 49 साल के हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में होती है। उन्होंने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उनके दो बच्चे रीदान और रियान हैं। ऋतिक इन दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।

ऋतिक की एक बड़ी बहन भी हैं। इनका नाम सुनैना रोशन (Sunaina Roshan) है। वह ऋतिक से उम्र में दो साल बड़ी हैं। वह 51 साल की हैं। उनका जन्म साल 1972 में हुआ था। वह एक फिल्म निर्माता रह चुकी हैं। उन्होंने ऋतिक की फिल्म ‘क्रेजी 4’ प्रोड्यूस की थी।सुनैना शादीशुदा हैं। उनकी पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी। लेकिन साल 2000 में इनका तलाक हो गया। दूसरी शादी मोहन नगर से हुई। सुनैना को पहली शादी से बेटी सुरणिका सोनी है।

ईशान रोशन (Eshaan Roshan) के चचेरे भाई हैं। वह राकेश रोशन के भाई फेमस संगीतकार राजेश रोशन के बेटे हैं। ईशान की मां का नाम कांचन रोशन है। ईशान भी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। हालांकि उन्हें एक्टर बनकर पर्दे के आगे नहीं बल्कि फिल्म क्रू बनकर पीछे रहना पसंद है।ईशान काबिल, सुपर 30 और कृष 3 जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। भविष्य में शायद वह अपनी मुख्य डायरेक्टर के रूप में कोई फिल्म बना लें। ईशान का एक्ट्रेस ऋद्धिमा पंडित से लव अफेयर भी रह चुका है।

पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) ऋतिक की चचेरी बहन है। यानि वह ईशान रोशन की सगी बहन और राजेश रोशन की बेटी हैं। पश्मीना रोशन परिवार के सभी भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। वह अभी 27 साल की हैं। वह एक थिएटर आर्टिस्ट, एक्टर और मॉडल हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।