Tuesday, 10 November 2026

मां की साड़ी में सुहाना खान ने बरपाया कहर, सिंपल लुक में भी लगीं बेहद खूबसूरत…

मां की साड़ी में सुहाना खान ने बरपाया कहर, सिंपल लुक में भी लगीं बेहद खूबसूरत…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना की आज यानी 16 मार्च को शादी होने वाली है। इसी बीच प्री वेडिंग फंक्शन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अलाना के प्री वेडिंग में बॉलीवुड कई स्टार्स नजर आए। इस फंक्शन में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आईं। सुहाना खान की एंट्री ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। सुहाना खान का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

आपको बता दें कि सुहाना खान अनन्या पांडे की बचपन की दोस्त हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी बीएफएफ की बहन के खास दिन पर बन ठन कर पहुंची थीं। संगीत सेरेमनी में सुहाना ने एम्बेलिशड सिल्वर सीक्वेन साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया। स्टार किड ने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज, डेवी मेकअप और फ्री हेयरडू के साथ सिंपल रखा था।

सुहाना द्वारा पहनी गई ये साड़ी, उनकी मां गौरी खान की थी। गौरी खान को पहले इस साड़ी में स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, अब इस लुक में सुहाना की कई फोटोज और वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। वायरल फोटोज को देख हर कोई सुहाना की तारीफों के पुल बांधता नजर आया। हालांकि, इस बीच एक वीडियो में एक्ट्रेस जरा असहज भी नजर आईं।

दरअसल, हुआ यूं कि सुहाना अलाना की संगीत पार्टी से निकलकर वापस घर लौट रही थीं। तभी उनकी साड़ी हाई हील्स में अटक गई. इससे एक पल के लिए सुहाना कुछ परेशान दिखीं लेकिन फिर अगले ही पल उन्होंने बड़ी ही ग्रेसफुली उसे ठीक किया और फिर अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सुहाना खान की खूबसूरती के भी दीवाने हो गए हैं। सफेद सीक्वन साड़ी को सुहाना खान मैचिंग ब्लाउज के साथ पहना था। बेहद कम एसेसरीज और खुले बालों में सुहाना खान ने अपने लुक को सिंपल ही रखा था। सुहाना खान के इस लुक ने हर किसी को गौरी खान की याद दिला दी है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।