Tuesday, 10 November 2026

श्वेता तिवारी ने बेटी पलक से पूछ कर दिये थे बोल्ड सीन, शूटिंग के बाद रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

श्वेता तिवारी ने बेटी पलक से पूछ कर दिये थे बोल्ड सीन, शूटिंग के बाद रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

श्वेता तिवारी ने वेब सीरीज हम तुम एंड देम में कई इंटीमेट सीन्स दिए थे। वहीं इंटीमेट सीन शूट करने के बाद वो वैनिटी वैन में खुद को बंद करके रोती थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने खूद एक इंटरव्यू में दी थी।श्वेता ने बताया था उन्हें ऐसा लगता था कि वो गलत कर रही हैं और ये नहीं कर सकती हैं।

इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने बताया था कि जब इस वेब सीरीज कि स्क्रिप्ट उनके पास आई थी तब उन्होंने अपनी बेटी को इसके बारे में बताया था। उनकी बेटी ने उन्हें वेब सीरीज करने के लिए प्रेरित किया था।श्वेता की बेटी का कहना था कि ऑनस्क्रीन किस करने में कोई बुराई नहीं है।

एकता कपूर की वेब सीरीज हम तुम एंड देम 6 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।