Wednesday, 11 November 2026

नोरा फतेही के बर्थडे डांस को देख लोगों ने किए आंख बंद! कहा- ‘छी, ये तो बहुत…’

नोरा फतेही के बर्थडे डांस को देख लोगों ने किए आंख बंद! कहा- ‘छी, ये तो बहुत…’

नोरा फतेही अपना 31वां जन्मदिन मनाने के लिए दुबई पहुंचीं। बर्थडे पर 6 फरवरी को नोरा अपने दोस्तों के साथ यॉट पर जमकर मस्ती करती दिखीं। नोरा ने यॉट पर बेली डांस का खूबसूरत नजारा दिखाया और इसे उनके फ्रेंड्स ने ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर मौजूद फैन्स ने भी खूब इंजॉय किया है। इसी मौके का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें नोरा का डांस देखकर लोगों को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

नोरा फतेही ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियोज़ इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर रखे हैं। इन वीडियो में नोरा यॉट पर अलग-अलग पोज़ और डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। इन्ही वीडियो में नोरा के कुछ ऐसे डांस वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं जिसमें उनके मूव्स देखकर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और इसे वल्गर बता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)


नोरा का ये डांस वीडियोज़ इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कॉमेंट करते हुए लिखा है- ये काफी वल्गर है, बॉलीवुड ने ऐसे लोगों को लेकर अपनी सारी खूबसूरती बर्बाद कर दी है। कोई लोगों ने तो इस डांस को देखकर – छी कह दिया है। कई लोगों ने उनके मूव्स से ज्यादा उनके फेशियल एक्सप्रेशंस को गंदा बताया है। लोगों ने बॉलीवुड के नेगेटिविटी और वल्गैरिटी और गंदी चीजों की ओर इशारा किया है।

हालांकि, नोरा ने अपने इंस्टाग्राम वॉलपेपर पर भी कुछ वीडियोज़ शेयर किए हैं। इसमें वह अरेबिक डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं और लोगों ने उनके इस डांस को काफी पसंद भी किया है। इस मौके पर नोरा के साथ उनके कुछ फ्रेंड्स भी साथ नजर आ रहे हैं।

नोरा फतेही दिसंबर 2022 में कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी के परफॉर्मेंस का भी हिस्सा बनी थीं। इसके अलावा हाल ही में नोरा इंटरनैशनल रैपर निकी मिनाज के साथ भी परफॉर्म करती दिखी थीं। नोरा की हालिया फिल्म की बात करें तो वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘थैंक गॉड’ में नजर आई थीं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।